फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KCET Result 2021: Karnataka CET result may be released today, will be able to see the result like this

KCET Result 2021: आज जारी हो सकता है कर्नाटक सीईटी का रिजल्ट, ऐसे देख सकेंगे परिणाम

Mon, 20 Sep 2021 12:59 PM IST
सोनिया चौहान एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 20 Sep 2021 12:59 PM IST
सार

KCET Result 2021: कर्नाटक सीईटी उम्मीदवारों का रिजल्ट आज घोषित होने की उम्मीद है। परिणाम जारी करने की अस्थायी तिथि 20 सितंबर 2021 को घोषित की गई थी। उपस्थित हुए उम्मीदवार केईए की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
KCET Result 2021: Karnataka CET result may be released today, will be able to see the result like this
Result - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक सीईटी 2021 के परिणाम घोषित करने के लिए तैयारी की जा रही है। इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों का स्कोरकार्ड केईए की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर अपलोड किया जाएगा। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम स्कोरकार्ड पर जारी होने के बाद अपना ऑनलाइन देख सकेंगे। आपको बता दें कि KCET 2021 का रिजल्ट आने से पहले फाइनल आंसर-की जारी की जा सकती है। इस साल 2 लाख से अधिक छात्रों ने कर्नाटक सीईटी 2021 की परीक्षा देने के लिए अपना पंजीकरण कराया था। राज्य के विभिन्न सरकारी कॉलेजों में विभिन्न स्नातक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए कर्नाटक सीईटी लेते हैं। इस साल भी 2 लाख से अधिक छात्रों ने कर्नाटक सीईटी 2021 की परीक्षा देने के लिए अपना पंजीकरण कराया था। 

विज्ञापन


परीक्षाओं के बाद रिकॉर्ड सीमित समय में रिजल्ट
परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को बताया जाता है कि वे ऊपर दी गई दोनों वेबसाइटों को चेक करते रहें ताकि उन्हें परिणाम की जानकारी मिल सके। आपको बता दें कि KCET 2021 का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जारी किए जाने की उम्मीद है। उच्च शिक्षा मंत्री अश्वथ नारायण शाम करीब 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इससे पहले मंत्री ने कहा था की परीक्षाओं के बाद रिकॉर्ड सीमित समय में ही रिजल्ट दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा प्राधिकरण के अधिकारियों, कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने छात्रों के हित में दिन-रात काम किया है। 
विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइटों की सूची

उम्मीदवार को अपना परिणाम जांचने के लिए कर्नाटक सीईटी की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को इन दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले  आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाएं।
  •  रिजल्ट के लिए उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर “KCET Result 2021” लिखा होगा।
  • अब मांगी गई जानकारी सबमिट कर उस पर लॉग इन करें।
  •  रिजल्ट स्क्रीन पर आने के बाद इसे चेक कर लें।
  • अपनी जानकारी के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट अपने पास रखे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed