फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka to set up 16 varsities, 34 institutions in 3 years

कर्नाटक: 3 साल में खोले जाएंगे 16 विश्वविद्यालय और 34 संस्थान

Tue, 18 Aug 2020 06:03 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 18 Aug 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Karnataka to set up 16 varsities, 34 institutions in 3 years
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कर्नाटक में अगले तीन साल में 16 विश्वविद्यालय और 34 संस्थान खोले जाएंगे। सूबे की सरकार इन विश्वविद्यालयों व स्वायत्त शिक्षण संस्थानों की स्थापना करेगी। इस बात की जानकारी खुद सूबे के उपमुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री ने दी है। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम शिक्षा मंत्रालय करने की मंजूरी दी
विज्ञापन


राज्य के उपमुख्यमंत्री तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर सी एन अश्वत्थ नारायण ने सोमवार को कहा कि सूबे में तीन साल में 16 विश्वविद्यालय और 34 शिक्षण संस्थान खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि नए संस्थानों की स्थापना का उद्देश्य 2030 तक नई शिक्षा नीति के लक्ष्य हासिल करना है। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार तीन साल में छह अनुसंधान केंद्रित विश्वविद्यालयों, दस अध्यापन केंद्रित विश्वविद्यालयों और 34 स्वायत्त शिक्षण संस्थानों की स्थापना करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 34 साल बाद भारत की शिक्षा नीति  के तहत स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा में कई अहम बदलाव हुए हैं और ये के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में बनी है।  नई शिक्षा नीति में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में बड़े बदलाव किए गए हैं। बोर्ड की परीक्षाएं होंगी, लेकिन इनके महत्व को कम किया जाएगा। साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं होंगी, लेकिन विद्यार्थियों पर अब बोर्ड परीक्षाओं का दबाव कम हो जाएगा। विद्यार्थियों के रटने की प्रवृत्ति को कम करने के लिए विषयों के कॉन्सेप्ट और ज्ञान को महत्व दिया गया है।नई शिक्षा नीति में छात्र स्नातक में चार साल का पाठ्यक्रम पढ़ेंगे। इसमें भी विकल्प दिया गया है। जो विद्यार्थी ग्रेजुएशन के बाद नौकरी करना चाहते हैं एवं हायर एजुकेशन में नहीं जाना चाहते, उनके लिए तीन साल की डिग्री रखी गई है। वहीं, शोध में जाने वाले विद्यार्थियों के लिए चार साल की डिग्री रखी गई है।


इसे भी पढ़ें-Atal Ranking ARIIA 2020: आईआईटी-मद्रास अटल रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed