Study Abroad Expo: विदेश में पढ़ाई का सपना होगा साकार, 60+ विदेशी यूनिवर्सिटी देंगी मौके, लोन सुविधा भी उपलब्ध
Study Abroad Expo 2025: कर्नाटक सरकार द्वारा आयोजित स्टडी एब्रॉड एक्सपो 2025 का आयोजन 17 अगस्त को बेंगलुरु में किया जाएगा, जिसमें 60 से अधिक विदेशी विश्वविद्यालय भाग लेंगे। इस एक्सपो में छात्रों को विदेश में पढ़ाई के अवसर के साथ-साथ एजुकेशन लोन और कानूनी सहायता जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।
विस्तार
सरकार के कर्नाटक व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास निगम (KVTSDC) की इस पहल के तहत अब तक 5,000 से ज्यादा छात्र रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। अभी भी छात्र इस एक-दिवसीय एक्सपो में शामिल होकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
क्या है खास इस एक्सपो में?
इस एक्सपो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय भाग ले रहे हैं, जो छात्रों को स्कॉलरशिप और एडमिशन से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। इसके अलावा, पब्लिक और प्राइवेट बैंकों द्वारा मौके पर ही एजुकेशन लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, वह भी कम ब्याज दरों पर। खास तौर पर Karnataka Bank ने सबसे स्टूडेंट-फ्रेंडली लोन पैकेज देने का आश्वासन दिया है।
इस एक्सपो में छात्रों को बिना किसी एजेंसी फीस के, यूनिवर्सिटी चयन से लेकर विदेश में सपोर्ट तक, हर चरण पर फ्री गाइडेंस मिलेगा। यही नहीं, विदेश में पढ़ाई के दौरान कानूनी सहायता, वेलफेयर और अकादमिक प्रगति से जुड़ी सेवाएं भी सरकार की ओर से सुनिश्चित की गई हैं।
सरकार का उद्देश्य: हर वर्ग के छात्र को मिले मौका
कर्नाटक के स्किल डेवलपमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप और लाइवलीहुड मंत्री डॉ. शरणप्रकाश पाटिल ने कहा कि विदेश में पढ़ाई अब सिर्फ अमीरों का विशेषाधिकार नहीं। कर्नाटक सरकार की इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र भी बिना किसी बोझ के विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। सरकार का यह पहला ऐसा प्रयास है जिसमें छात्रों को भारत से बाहर भी निरंतर सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें शैक्षणिक प्रगति, वेलफेयर और कानूनी मदद भी शामिल है।
कमेंट
कमेंट X