फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka SSLC Board Exam 2023 Final Time Table Out on sslc.karnataka.gov.in

Karnataka SSLC Exam 2023: कर्नाटक बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का टाइम-टेबल जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Mon, 05 Dec 2022 07:36 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 05 Dec 2022 07:36 PM IST
सार

Karnataka SSLC Board Exam 2023: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड ने मार्च / अप्रैल 2023 मुख्य परीक्षा के लिए कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा 2023 टाइम-टेबल जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Karnataka SSLC Board Exam 2023 Final Time Table Out on sslc.karnataka.gov.in
बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Karnataka SSLC Board Exam 2023: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड ने मार्च / अप्रैल 2023 मुख्य परीक्षा के लिए कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा 2023 टाइम-टेबल जारी कर दिया है। कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने ट्वीट इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने डेट शीट भी साझा की है। जो छात्र कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट sslc.karnataka.gov.in से फाइनल टाइम-टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

राज्य के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश द्वारा ट्विटर पर जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कर्नाटक एसएसएलसी 2023 के लिए परीक्षा 31 मार्च, 2023 से शुरू होगी और 15 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। परीक्षा पहली भाषा - कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, मराठी, तमिल, उर्दू, अंग्रेजी, अंग्रेजी (एनसीईआरटी) और संस्कृत के लिए शुरू होगी जबकि अंतिम परीक्षा कोर विषय सामाजिक विज्ञान की होगी। अलग-अलग विषयों की परीक्षा अलग-अलग दिनों में खत्म होगी। उम्मीदवार ध्यान दें कि आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कर्नाटक बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। छात्रों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए सभी विषयों के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन

Karnataka SSLC 2023 कैसे डाउनलोड करें टाइम-टेबल?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार एसएसएलसी की आधिकारिक वेबसाइट - sslc.karnataka.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब अप्रैल 2023 के लिए एसएसएलसी मुख्य परीक्षा अंतिम समय-सारणी के लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद स्क्रीन पर टाइम-टेबल दिखाई देगा।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    छात्र परीक्षा समय-सारणी डाउनलोड करें और एक प्रति अपने पास संभाल कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed