फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka PSI Recruitment Scam Police SI Bharti Exam Scam of November 2021 is cancelled CID arrested BJP worker Divya Hagaragi

Karnataka PSI Scam: कर्नाटक पीएसआई भर्ती नवंबर 2021 की परीक्षा रद्द, घोटाले में भाजपा कार्यकर्ता दिव्या गिरफ्तार

Fri, 29 Apr 2022 07:05 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 29 Apr 2022 07:05 PM IST
सार

Karnataka PSI Recruitment Scam: कर्नाटक सरकार ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) भर्ती परीक्षा में कथित कदाचार के मामले को लेकर नवंबर 2021 में आयोजित परीक्षा रद्द कर दी है। 

विज्ञापन
Karnataka PSI Recruitment Scam Police SI Bharti Exam Scam of November 2021 is cancelled CID arrested BJP worker Divya Hagaragi
भाजपा कार्यकर्ता दिव्या हागरागी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक सरकार ने राज्य पुलिस भर्ती परीक्षा में कदाचार का मामला सामने आने के बाद बड़ी सख्त कार्रवाई की है। सरकार ने जहां कर्नाटक पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को दोबारा आयोजित कराने की बात कही है। वहीं, मामले आरोपितों पर भी सख्त एक्शन लिया जा रहा है। 

विज्ञापन

इसी क्रम में राज्य पुलिस की सीआईडी शाखा ने मामले में एक भाजपा कार्यकर्ता दिव्या हागरागी को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दिव्या को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। इससे पहले बीते हफ्ते कांग्रेस नेता रुद्रगौड़ा पाटिल और उनके छोटे भाई महंतेश पाटिल और दो पुलिस जवानों को भी गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन

गृह मंत्री बोले - परीक्षा जल्द आयोजित की जाएगी

कर्नाटक पुलिस सब इंस्पेक्टर (PSI) भर्ती परीक्षा के निरस्त किए जाने की जानकारी देते हुए कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा कि पीएसआई (PSI) भर्ती परीक्षा में कथित कदाचार का मामला सामने आया है। 

इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। इसलिए, नवंबर 2021 में आयोजित की गई परीक्षा रद्द कर दी गई है और एक और परीक्षा जल्द आयोजित की जाएगी। अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि 54,289 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है और वे अगली परीक्षा में भी बैठने के पात्र होंगे। 

भाजपा कार्यकर्ता के स्कूल में मिली थी गड़बड़ी की सूचना

बता दें कि कदाचार की प्रारंभिक रिपोर्ट ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम स्कूल से आई थी, जो भाजपा कार्यकर्ता दिव्या हागरागी द्वारा संचालित है। मंत्री ने कहा कि बेंगलुरु में भी एक केंद्र से परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली है। आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने भाजपा कार्यकर्ता दिव्या हागरागी को गिरफ्तार किया है।

वह ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम स्कूल की चेयरपर्सन हैं, जहां परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि दिव्या हागरागी का महाराष्ट्र के पुणे में एक ठिकाने का पता चला था। जबकि उसके पति राजेश हागरागी को दो हफ्ते पहले गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन

घोटाले में कांग्रेस नेता, उसका भाई और दो पुलिसकर्मी भी गिरफ्तार

विपक्षी कांग्रेस ने पीएसआई भर्ती घोटाले को लेकर सत्तारूढ़ दल पर जमकर निशाना साधा था। साथ ही पुलिस भर्ती विभाग के प्रमुख और सूबे के गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की थी। पिछले हफ्ते, सीआईडी अधिकारियों ने भर्ती कार्यालय का दौरा किया और भर्ती से संबंधित विभिन्न दस्तावेजों की जांच की। सीआईडी ने घोटाले के सिलसिले में कांग्रेस से जुड़े रुद्रगौड़ा पाटिल और उनके छोटे भाई महंतेश पाटिल और दो पुलिसकर्मियों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed