Karnataka PGCET 2023: कर्नाटक पीजीसीईटी की समय सारणी में हुआ संशोधन, पंजीकरण तिथि 1 सितंबर तक बढ़ाई गई
Karnataka PGCET 2023: कर्नाटक पीजीसीईटी 2023 की समय सारणी में संशोधन किया गया है। संशोधित समय सारिणी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Karnataka PGCET 2023: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने कर्नाटक पीजीसीईटी 2023 की समय सारणी में संशोधन किया है। केईए की ओर से इस संशोधित समय सारिणी जारी कर दिया गया है। पोस्ट ग्रेजुएट सीईटी का टाइम टेबल KEA की आधिकारिक वेबसाइट - kea.kar.nic.in पर उपलब्ध है। संशोधित डेटशीट के साथ, प्राधिकरण ने पीजीसीईटी के लिए पंजीकरण तिथि 1 सितंबर, 2023 तक बढ़ा दी है।
1 सितंबर तक करें आवेदन
जो भी उम्मीदवार एमबीए/एमसीए/एम.ई/एम.टेक/एम.आर्क पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे अब 30 अगस्त से 1 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन तारीखों पर होगी परीक्षा
पीजीसीईटी के लिए परीक्षा 23 और 24 सितंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। 23 सितंबर को परीक्षा सिर्फ एक पाली में आयोजित की जाएगी। ये पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक रहेगी और 24 सितंबर को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसकी पहली पाली सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी।
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध कर्नाटक पीजीसीईटी 2023 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा, इस पेज पर आपको ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
- एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद, लॉगइन करें।
- आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब आवेदन पत्र को अच्छे से जांच कर सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड कर लें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास संरक्षित कर लें।
कमेंट
कमेंट X