NEET Counselling 2021: नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां विस्तार से जानिए विवरण
NEET Counselling 2021: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, कर्नाटक की नीट काउंसलिंग 2021 शुरू हो चुकी है। नीट काउंसलिंग प्रक्रिया केईए यानी कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण द्वारा आयोजित की जा रही है।
विस्तार
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, कर्नाटक की नीट काउंसलिंग 2021 शुरू हो चुकी है। नीट काउंसलिंग प्रक्रिया केईए यानी कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण द्वारा आयोजित की जा रही है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कर्नाटक की यूजी नीट काउंसलिंग के लिए पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर शुरू हो गया है।
कर्नाटक नीट काउंसलिंग 2021 शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के मेडिकल और डेंटल या एमबीबीएस, बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने सभी उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पात्रता शर्तों और सीट मैट्रिक्स को समझने के लिए सूचना बुलेटिन का अवलोकन करने के लिए कहा है।
उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि यूजी नीट के लिए पंजीकरण पोर्टल सोमवार दोपहर दो बजे से खुल चुका है और उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने के लिए कुछ विस्तारित समय अवधि मिलेगी। केईए ने गैर-कर्नाटक उम्मीदवारों के लिए भी अलग से निर्देश जारी किए हैं। महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य विवरण यहां देख एवं पढ़ सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि तारीखें UG NEET पर आधिकारिक नोटिस से ली गई हैं।
कर्नाटक नीट काउंसलिंग 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां
- पंजीकरण 13 दिसंबर, 2021 से शुरू
- आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर, 2021 रात 11:59 बजे तक
- पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर, 2021 शाम 5:30 बजे तक
कर्नाटक नीट काउंसलिंग 2021 के लिए कैसे करें आवेदन
- कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'UGNEET काउंसलिंग 2021।"
- एक नया पेज खुलेगा जहां आप विवरण देकर पंजीकरण कर सकते हैं।
- आवेदन पत्र भरना शुरू करें और महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें, सबमिट पर क्लिक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म की एक प्रति प्रिंट कर लें।
यूजी मेडिकल और डेंटल कोर्स के लिए पात्र
कर्नाटक नीट काउंसलिंग 2021 पर केईए के दिशा-निर्देशों में उल्लेख किया गया है कि "यूजी नीट-2021 में निर्धारित न्यूनतम स्कोर से अधिक या उसके बराबर स्कोर करने वाले उम्मीदवार केवल यूजी मेडिकल और डेंटल कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र हैं।" वहीं, कर्नाटक नीट काउंसलिंग 2021 भी उम्मीदवारों को आयुष सीटों में सरकार के हिस्से के लिए आवेदन करने का अवसर देती है। हालांकि, गैर-कर्नाटक उम्मीदवार केईए के माध्यम से आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
कमेंट
कमेंट X