फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka NEET Counselling 2021: Registration Begins Soon; Here’s How To Apply, Karnataka Medical Colleges

NEET Counselling 2021: इस राज्य में शुरू होने वाली है काउंसलिंग की प्रक्रिया, ऐसे करें आवेदन

Sat, 20 Nov 2021 04:01 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 20 Nov 2021 04:01 PM IST
सार

NEET Counselling 2021: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) राज्य कोटे की 85 फीसदी सीटों के लिए जल्द ही नीट काउंसलिंग शुरू करेगा। उम्मीदवार कर्नाटक मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए kea.kar.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Karnataka NEET Counselling 2021: Registration Begins Soon; Here’s How To Apply, Karnataka Medical Colleges
NTA NEET 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) जल्द ही स्नातक मेडिकल प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। नीट 2021 के योग्य उम्मीदवार कर्नाटक मेडिकल कॉलेजों में 85 फीसदी राज्य कोटे के तहत आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान दें कि पिछले साल, केईए ने दो राउंड में यूपी नीट काउंसलिंग आयोजित की, इसके बाद मेडिकल और डेंटल मॉप-अप राउंड हुए।

विज्ञापन

ऐसे करें कर्नाटक नीट काउंसलिंग 2021 के लिए आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाएं।
  • अधिसूचना, सूचना बुलेटिन और अन्य निर्देश डाउनलोड करें, ध्यान से पढ़ें।
  • रजिस्टर करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जेनरेट करें।
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक नीट काउंसलिंग: महत्वपूर्ण बिंदु

पिछले साल केईए द्वारा साझा किए गए कुछ महत्वपूर्ण बिंदु यहां दिए गए हैं जिन्हें उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए:

  • सूचना बुलेटिन डाउनलोड करें और केवल kea.kar.nic.in (cetonline.karnataka.gov.in/kea) पर आवेदन करें। कोई वैकल्पिक वेबसाइट नहीं है।
  • आवेदन करने से पहले निर्देश, पात्रता मानदंड और अन्य विवरण ध्यान से पढ़ें।
  • अंतिम रूप से जमा किए गए आवेदन की कम से कम दो प्रतियां, आवेदन में इस्तेमाल की गई दो तस्वीरें और शुल्क रसीद अपने पास रखें।
  • प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक प्रवेश पत्र सुरक्षित रखें।
  • अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का प्रयोग करें। केईए ने कहा कि वह उम्मीदवारों को ईमेल या एसएमएस के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी भेज सकता है।
  • केईए किसी भी उम्मीदवार के प्रवेश को किसी भी समय वापस लेने का अधिकार सुरक्षित रखता है यदि वह पाता है कि वह पात्रता मानदंड और अन्य नियमों को पूरा नहीं करता है।
विज्ञापन

क्या होगी प्रक्रिया?
ध्यान रहे कि कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) उन सभी उम्मीदवारों की सूची जारी करेगा, जिन्होंने कर्नाटक नीट 2021 काउंसलिंग के लिए नामांकन किया है। इस सूची के साथ ऑफलाइन दस्तावेज़ सत्यापन की तारीखें भी होंगी। कर्नाटक नीट 2021 प्रवेश प्रक्रिया को जारी रखने के लिए सभी उम्मीदवारों को सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed