Karnataka: कर्नाटक के गृहमंत्री से जुड़े कॉलेजों पर ईडी का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई छापेमारी
ED Raid Karnataka: कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर से जुड़े शैक्षणिक संस्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार (21 मई) को बड़ी कार्रवाई की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ये छापेमारी तुमकुरु और बेंगलुरु के बाहरी इलाकों में स्थित संस्थानों में की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ED Raid Karnataka: कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर से जुड़े शैक्षणिक संस्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार (21 मई) को बड़ी कार्रवाई की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ये छापेमारी तुमकुरु और बेंगलुरु के बाहरी इलाकों में स्थित संस्थानों में की जा रही है।
जिन संस्थानों पर जांच चल रही है, उनमें श्री सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज, श्री सिद्धार्थ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (तुमकुरु) और श्री सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (नेलमंगला, बेंगलुरु) शामिल हैं।
क्यों की जा रही है जांच?
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ईडी की यह कार्रवाई किस विशेष कारण से की जा रही है। जांच की प्रक्रिया अभी चल रही है और प्रवर्तन निदेशालय ने अभी तक आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी प्रतिक्रिया
जब इस विषय पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, "मुझे जानकारी नहीं है... मैं चेक करूंगा और बात करूंगा।"
#WATCH | Bengaluru: On media reports of ED raids at several locations allegedly linked to Karnataka HM G Parameshwara, Deputy CM DK Shivakumar says "I am sure that in no way my Home Minister is involved in any case. He is a very decent and simple man. No way G Parameshwara is… pic.twitter.com/s920iDgQ9o
— ANI (@ANI) May 21, 2025
वहीं, उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मुझे यकीन है कि मेरे गृह मंत्री किसी भी मामले में शामिल नहीं हैं। वह बहुत ही सभ्य और सरल व्यक्ति हैं। शैक्षणिक संस्थानों पर कार्रवाई क्यों की जा रही है, इसकी मुझे सही जानकारी नहीं है। मैं पूरी जानकारी मिलने के बाद इस पर प्रतिक्रिया दूंगा।"
कमेंट
कमेंट X