फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JoSAA Round 1 Seat Allotment 2026 Released at josaa.nic.in, Check Now

JoSAA Seat Allotment 2026: जोसा काउंसलिंग के पहले चरण का सीट आवंटन जारी, जानें आगे की पूरी प्रक्रिया

Sat, 13 Jun 2026 12:02 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 13 Jun 2026 12:02 PM IST
सार

JoSAA Seat Allotment 2026 Result: जोसा काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अब पर लॉगिन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं और आगे की प्रक्रिया जैसे ऑनलाइन रिपोर्टिंग, दस्तावेज अपलोड और फ्रीज/फ्लोट/स्लाइड विकल्प चुनना पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन
JoSAA Round 1 Seat Allotment 2026 Released at josaa.nic.in, Check Now
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

JoSAA Seat Allotment 2026: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने जोसा काउंसलिंग 2026 के पहले चरण का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके अपने आवंटित कॉलेज और कोर्स की जानकारी देख सकते हैं।

विज्ञापन

कॉलेज और ब्रांच मिलने के आधार

JoSAA काउंसलिंग 2026 में पहली सीट अलॉटमेंट पूरी तरह उम्मीदवारों की दी गई पसंद और रैंक पर आधारित होगी। इसमें JEE Main 2026 रैंक, उम्मीदवार की कैटेगरी, संबंधित संस्थान में उपलब्ध सीटें और काउंसलिंग के दौरान भरी गई प्राथमिकताओं को ध्यान में रखा जाएगा। इसलिए जिन उम्मीदवारों ने अपनी चॉइस फिलिंग पूरी कर ली है, उन्हें अपना रिजल्ट जारी होने के बाद तुरंत चेक करना चाहिए।

विज्ञापन

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देखने के लिए जरूरी लॉगिन विवरण

सीट आवंटन परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने JEE Main आवेदन संख्या या लॉगिन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इन विवरणों के बिना कोई भी उम्मीदवार अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट नहीं देख पाएगा, इसलिए लॉगिन जानकारी सुरक्षित रखना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

JoSAA Round 1 Schedule 2026: राउंड-1 का शेड्यूल

प्रक्रिया तिथि / समय
सीट अलॉटमेंट (राउंड 1) 13 जून 2026, 10:00 बजे
ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस / डॉक्यूमेंट अपलोड / प्रश्न समाधान) 13 जून - 26 जून 2026, 17:00 बजे तक
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 26 जून 2026, 17:00 बजे तक
पेमेंट समस्या समाधान 29 जून 2026, 13:00 बजे तक
प्रश्नों के उत्तर देने की अंतिम तिथि 30 जून 2026, 17:00 बजे तक

JoSAA Round 2 Schedule 2026: राउंड-2 का शेड्यूल

प्रक्रिया तिथि / समय
सीट अलॉटमेंट (राउंड 2) 30 जून 2026
ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस / डॉक्यूमेंट अपलोड / प्रश्न समाधान) 30 जून - 3 जुलाई 2026, 17:00 बजे तक
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026, 17:00 बजे तक
सीट विड्रॉल / प्रक्रिया से बाहर निकलना 1 जुलाई - 3 जुलाई 2026, 17:00 बजे तक
फीस समस्या समाधान 4 जुलाई 2026, 17:00 बजे तक
विड्रॉल क्वेरी व प्रश्न समाधान की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026, 17:00 बजे तक

ऐसे देखें सीट आवंटन

  • सबसे पहले JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए Seat Allotment Result लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना Application Number / Login ID और Password डालें।
  • लॉगिन करने के बाद आपका सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • अपना Allotment Letter डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed