फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JoSAA Counselling 2023 Last Day To Report Online in allotted College know details in hindi

JoSAA Counselling 2023: आवंटित आईआईटी, एनआईटी कॉलेज में आज ही करना होगा रिपोर्ट, वरना होंगे काउंसलिंग से बाहर

Tue, 04 Jul 2023 01:10 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 04 Jul 2023 01:10 PM IST
सार

JoSAA Counselling 2023: जोसा द्वारा ज्वॉइंट काउंसलिंग के पहले दौर आईआईटी, एनआईटी कॉलेज में प्रवेश के लिए सीट आवंटन में जिन स्टूडेंट्स को कॉलेज में सीट आवंटन हुआ था उन्हें मंगलवार चार जुलाई को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी।

विज्ञापन
JoSAA Counselling 2023 Last Day To Report Online in allotted College know details in hindi
JoSAA Counselling 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

जोसा काउंसलिंग आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी सहित 116 संस्थानों की 57 हजार से अधिक सीटों के लिए हो रही है। जोसा द्वारा ज्वॉइंट काउंसलिंग के पहले दौर आईआईटी, एनआईटी कॉलेज में प्रवेश के लिए सीट आवंटन में जिन स्टूडेंट्स को कॉलेज में सीट आवंटन हुआ था उन्हें मंगलवार चार जुलाई को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी।

विज्ञापन

छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि अगर वे रिपोर्टिंग कर सीट स्वीकार नहीं करते हैं तो उनकी आवंटित सीट निरस्त कर दी जाएगी और वह जोसा काउंसलिंग से बाहर हो जाएंगे। 

विज्ञापन

करिअर काउंसलर अमित आहूजा के अनुसार , ऑनलाइन रिपोर्टिंग में जोसा द्वारा विद्यार्थियों को अपलोड किए गए दस्तावेजों में त्रुटि पाए जाने पर विद्यार्थियों को क्वेरी के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। विशेष ध्यान रखने की बात यह है की स्टूडेंट्स को मिली सीट के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग में तीनों स्टेप पूर्ण करने के बाद अपनी आवंटित सीट का कंफर्मेशन लेकर प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर अवश्य डाउनलोड करना चाहिए और अपनी मिली सीट के कंफर्मेशन की संतुष्टि करनी चाहिए। 

 

साथ ही यदि स्टूडेंट्स को अपलोड किए गए, दस्तावेजों में त्रुटि पाए जाने पर आई क्वेरी का रिस्पॉन्स देकर अपनी आवंटित सीट कंफर्म करनी होगी अन्यथा उनकी आवंटित सीट निरस्त कर दी जाएगी और वह जोसा काउंसलिंग से बाहर हो जाएंगे। स्टूडेंट्स को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में आई क्वेरी का रिस्पॉन्स शाम पांच बजे तक देना अनिवार्य है। द्वितीय राउंड का सीट आवंटन छह जुलाई को जारी किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed