फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JOSAA Counselling 2022 Round 4 Seat Allotment Result Declared Check at josaa.nic.in

JOSAA Counselling 2022: चौथे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, कल तक जमा करनी होगी असेप्टेंस फीस

Sun, 09 Oct 2022 11:10 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 09 Oct 2022 11:10 AM IST
सार

JOSAA Counselling 2022: जिन्हें पहली बार चौथे राउंड में कॉलेज व सीट का आवंटन हुआ है, उन्हें 10 अक्तूबर तक आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर सीट असेप्टेंस फीस जमा करनी होगी और संबंधित संस्थान में ऑनलाइन रिपोटिंग करनी होगी। नियमानुसार, यदि वे रिपोर्ट नहीं करते हैं तो उनकी आवंटित सीट निरस्त कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
JOSAA Counselling 2022 Round 4 Seat Allotment Result Declared Check at josaa.nic.in
JOSAA Counselling 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JOSAA Counselling 2022 Round 4 Seat Allotment Result OUT: ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JOSAA) ने चौथे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in से JOSAA सीट आवंटन परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। आईआईटी, एनआईटी समेत 112 संस्थानों की 54,477 सीटों के लिए जोसा काउंसलिंग के चौथे राउंड का सीट आवंटन शनिवार शाम को किया गया।

विज्ञापन

स्टूडेंट्स जिन्हें पहली बार चौथे राउंड में कॉलेज व सीट का आवंटन हुआ है, उन्हें 10 अक्तूबर तक आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर सीट असेप्टेंस फीस जमा करनी होगी और संबंधित संस्थान में ऑनलाइन रिपोटिंग करनी होगी। नियमानुसार, यदि वे रिपोर्ट नहीं करते हैं तो उनकी आवंटित सीट निरस्त कर दी जाएगी। 

विज्ञापन

JOSAA Counselling: आंशिक प्रवेश फीस जमा न कराने पर मिली सीट होगी रद्द

जोसा द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार जिन विद्यार्थियों को जोसा काउंसलिंग के छठे राउंड में एनआईटी, ट्रिपल आईटी एवं जीएफटीआई की सीट का आवंटन होगा , यदि ये स्टूडेंट्स एनआईटी सिस्टम से आवंटित अपने कॉलेज से संतुष्ट हैं, उन्हें आंशिक प्रवेश फीस जमा करानी होगी। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 10 अक्टूबर शाम पांच बजे तक संस्थान में ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शुल्क भुगतान और दस्तावेजों को अपलोड करके अपने प्रवेश की पुष्टि करनी होगी। स्टूडेंट्स आंशिक प्रवेश फीस जमा नहीं करवाता है तो उनकी आवंटित सीट निरस्त कर दी जाएगी भले ही स्टूडेंट्स ने पहले सीट असेप्टेंस फीस जमा करवा दी हो। चौथे राउंड की आवंटन प्रक्रिया से सीट वापस लेने/बाहर निकलने की सुविधा 08 से 11 अक्तूबर तक ही है।
 

JOSAA Counselling: आंशिक प्रवेश फीस 19 से 21 अक्तूबर तक जमा करवानी होगी

स्टूडेंट्स को आंशिक प्रवेश फीस 19 से 21 अक्तूबर के मध्य जमा करवानी होगी। स्टूडेंट्स द्वारा काउंसलिंग के दौरान जमा करवाई गई सीट असेप्टेंस फीस एवं आंशिक प्रवेश फीस उनके प्रवेश के दौरान शेष कॉलेज की फीस में समायोजित कर ली जाएगी। वे विद्यार्थी जो अपने एनआईटी सिस्टम से आवंटित सीट से संतुष्ट नहीं हैं और खाली सीटों के लिए करवाई जा रही सीएसएबी काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं, वे अपनी आंशिक प्रवेश फीस जमा कर अपनी आवंटित सीट सुरक्षित कर भी सीएसएबी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। यह सीएसएबी काउंसलिंग प्रक्रिया 24 अक्तूबर से प्रारंभ होगी होगी। अपने जोसा सीट आवंटन परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने जेईई मुख्य आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।  
 

विज्ञापन

JOSAA Counselling: ऐसे देखें जोसा सीट आवंटन रिजल्ट

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट josa.nic.in पर जाएं। 
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज सीट आवंटन परिणाम चौथे राउंड लिंक पर जाएं। 
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपने लॉग इन विवरण की कुंजी और सबमिट करें। 
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed