फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JOSAA Counselling 2022 First Seat Allotment Result to be Out on September 23rd IIT NIT Admissions

JOSAA Counselling 2022: आईआईटी-एनआईटी का पहला सीट आवंटन 23 को, दाखिला मिला तो तुरंत जमा होगी एक्सेप्टेंस फीस

Wed, 21 Sep 2022 11:30 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 21 Sep 2022 11:30 PM IST
सार

JOSAA Counselling 2022 Result: विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में सबसे पहले सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को आवंटित सीट के लिए सीट असेप्टेंस फीस फीस जमा कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। 

विज्ञापन
JOSAA Counselling 2022 First Seat Allotment Result to be Out on September 23rd IIT NIT Admissions
JOSAA Counselling 2022 Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JOSAA Counselling 2022 Result: देश भर के आईआईटी-एनआईटी सहित कुल 112 कॉलेजों की 54,477 सीटों के लिए जोसा काउंसलिंग द्वारा ज्वाइंट सीट अलॉटमेंट के लिए च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इस वर्ष 01 लाख 91 हजार 817 विद्यार्थियों के द्वारा 01 करोड़ 89 लाख 75 हजार 588 च्वॉइस भरी गई हैं। इसके तहत प्रथम दौर का सीट आवंटन 23 सितंबर सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। विद्यार्थी जिन्हें प्रथम दौर के सीट आवंटन में किसी भी कॉलेज सीट का आवंटन होगा, उन्हें 23 से 26 सितंबर के मध्य ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान सीट एक्सेप्टेंस फीस डिपोजिशन कर आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।

विज्ञापन

आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे अपलोड

विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में सबसे पहले सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को आवंटित सीट के लिए सीट असेप्टेंस फीस फीस जमा कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनमें दसवीं, 12वीं की अंकतालिका, कैटेगिरी संबंधित दस्तावेज, कैंसिल चेक की कॉपी, मेडिकल सर्टिफिकेट आदि शामिल होंगे। इसके उपरांत विद्यार्थियों को आगे की राउंड की काउंसलिंग में जाने के लिए फ्रीज, फ्लॉट एवं स्लाइड का विकल्प दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्यथा निरस्त कर दी जाएगी आवंटित सीट

रिपोर्टिंग अथॉरिटी द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों की जांच कर उनकी आवंटित सीट कंफर्म की जाएगी, यदि दस्तावेजों में कोई कमी पाई जाती है तो वेरीफिकेशन अथॉरिटी द्वारा विद्यार्थियों को दिए गए नियत समय में सूचित किया जाएगा। विद्यार्थियों को 27 सितंबर को शाम 05 बजे तक दस्तावेजों में कमी रहने की सूचना मिलने पर उस कमी को पूरा करना होगा, अन्यथा उनकी आवंटित सीट निरस्त कर दी जाएगी।  

विज्ञापन

ऐसे शामिल हो सकेंगे आगे के काउंसलिंग राउंड में

इस वर्ष आईआईटी-एनआईटी की ज्वॉइंट काउंसलिंग 06 राउंड में संपन्न होगी, प्रथम राउंड सीट आवंटन के बाद यदि विद्यार्थी आवंटित सीट से संतुष्ट है और आगे के राउंड की काउंसलिंग में भाग नहीं लेना चाहता है तो फ्रीज विकल्प को चुन सकता है। साथ ही वह विद्यार्थी जो आगे की काउंसलिंग में भी भाग लेना चाहते हैं, उन्हें फ्लॉट एवं स्लाइड का विकल्प चुनना होगा।  

उसी कॉलेज की ब्रांच में जाने का मौका मिलेगा

फ्लॉट विकल्प द्वारा विद्यार्थी को उसकी मिली हुई कॉलेज के ऊपर च्वॉइस फिलिंग के दौरान कॉलेज वरीयता सूची में भरी हुई किसी भी कॉलेज की ब्रांच में एवं स्लाइड विकल्प द्वारा विद्यार्थी को उसकी मिली हुई कॉलेज के ऊपर कॉलेज वरीयता सूची में भरी हुई उसी कॉलेज की ब्रांच में जाने का मौका मिलेगा। जिन विद्यार्थियों को प्रथम राउंड में कॉलेज का आवंटन नहीं हुआ है, उन्हें ऑनलइन रिपोर्टिंग करने की आवश्यकता नहीं है, उन्हें आगे के काउंसलिंग राउंड का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed