फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Joint CSIR-UGC NET December 2019 exam postponed in assam and Meghalaya

असम व मेघालय में कल नहीं होगी सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा

Sat, 14 Dec 2019 09:50 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 14 Dec 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
Joint CSIR-UGC NET December 2019 exam postponed in assam and Meghalaya
एनटीए जेईई मेन - फोटो : NTA

सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2019 की 15 दिसंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा असम और मेघालय में नहीं होगी। असम और मेघालय में नागरिकता संशोधन कानून 2019 के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है।

विज्ञापन


इसी के चलते असम और मेघालय में शनिवार को आयोजित होने वाली परीक्षा नहीं होगी। हालांकि देश के अन्य राज्यों में सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2019 तय समय व  तिथि से ही आयोजित होगी।
विज्ञापन


एनटीए प्रबंधन के मुताबिक, असम और मेघालय में प्रदर्शन के चलते हालात खराब हैं। छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंच सकते हैं। इसीलिए यहां परीक्षा न करने का फैसला लिया गया है। असम और मेघायलय में हालात सामान्य होने के बाद परीक्षा लेने का फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
   

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ असम समेत पूर्वोत्तर में जहां उग्र प्रदर्शन थमता नजर आ रहा है, वहीं पश्चिम बंगाल में विरोध और हिंसक होता जा रहा है। मुर्शिदाबाद, उत्तरी 24 परगना और ग्रामीण हावड़ा में हिंसक घटनाओं की खबरें हैं।प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को सड़कों को जाम करते हुए हावड़ा में कोना एक्सप्रेसवे पर सरकारी और निजी 15 बसों को आग के हवाले कर दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग 6 (मुंबई रोड) और 2 (दिल्ली रोड) को कोलकाता से जोड़ने वाले इस एक्सप्रेसवे पर एक पुलिस वैन भी जला दी गई।



हालात की गंभीरता को देखते हुए दक्षिण पूर्वी जोन में कई स्टेशनों पर आठ एक्सप्रेस समेत 20 ट्रेनें रोक दी गईं। वहीं, हावड़ा से रवाना होने वाली 10 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गईं। दिल्ली में भी प्रदर्शनों को देखते हुए एहतियातन जनपथ मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकासी बंद कर दी गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed