फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Job Oriented ITI Courses for 8th Pass Students ITI Trade Industrial Training Skills Employment Opportunities ITI admission Criteria

Job Oriented ITI Courses : 8वीं के बाद आईटीआई से करें ये कोर्स, मिलेंगे नौकरियों के बेहतरीन अवसर

Mon, 20 Dec 2021 01:27 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Mon, 20 Dec 2021 01:27 PM IST
सार

ITI Diploma Courses after 8th: आठवीं पास करने के बाद आईटीआई कोर्सों से सफलता हासिल कर सकते हैं। निजी व सरकारी संस्थानों और कंपनियों में भी हैं कई नौकरी के अवसर, नीचे पढ़ें आईटीआई कोर्सों का विवरण।

विज्ञापन
Job Oriented ITI Courses for 8th Pass Students ITI Trade Industrial Training Skills Employment Opportunities ITI admission Criteria
ITI के रोजगारपरक कोर्सेज - फोटो : Social media

विस्तार

आठवीं कक्षा पास करने के बाद कई ऐसे कोर्स हैं, जिनमें प्रवेश लेकर छात्र अच्छा प्रशिक्षण हासिल करके विभिन्न नौकरी के अवसर पा सकते हैं। मौजूदा माहौल में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के पास अपने भविष्य के लिए बेहतर योजना बनाकर सफलता हासिल की जा सकती है। आर्थिक रूप से वित्तीय सहायता की इच्छा रखने वाले छात्रों के पास अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए कई अवसर हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) के कई डिप्लोमा कोर्स में आठवीं पास करने के बाद प्रवेश ले सकते हैं। 

विज्ञापन


आईटीआई डिप्लोमा कोर्स को करने के बाद विभिन्न निजी समेत सरकारी संस्थानों, कंपनियों में छात्रों को कई नौकरी के अवसर मिलेंगे। आईटीआई, भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन चलाये जाने वाले प्रशिक्षण संस्थान हैं, जिनमें प्रशिक्षुओं को तकनीकी कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाता है। आईटीआई, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र हैं जो छात्रों को कई कोर्स में अच्छा प्रशिक्षण देते हैं। इन कोर्सेज में तकनीकी व गैर-तकनीकी माध्यम से विभिन्न आयामों को छात्रों की पसंद के अनुसार समझाया जाता है। 
विज्ञापन


इन कोर्सेज को करने के बाद छात्रों के पास आसान नौकरी के अवसर होते हैं। उन्हें तीन साल की अवधि के लिए एक स्थायी डिग्री हासिल करने की जरूरत नहीं पड़ती है। आठवीं कक्षा के बाद वह इन पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं। वह सभी युवा, जो वित्तीय सहायता न मिल पाने से अपने बेहतर कल को निर्णायक रूप से सफल बना पाने में असमर्थ महसूस करते हैं। उनके लिए आईटीआई कोर्स एक वरदान की तरह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई कोर्स में प्रवेश के लिए ये होनी चाहिए पात्रता

  • आईटीआई कोर्सेज (ITI Courses) में प्रवेश के लिए पात्रता पर छात्र जरूर ध्यान दें। अगर वह जिन कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं और उनके कोर्स के अनुसार निर्धारित की गई पात्रता पूरी नहीं करते हैं, तो वह उन कोर्स में प्रवेश नहीं ले सकेंगे। 
  • जिन आईटीआई में छात्र दाखिला लेना चाहते हैं, वहां की भी कुछ शर्तें होती हैं। यह विभिन्न संस्थानों पर निर्भर करती है, जिनके बारे में छात्रों को उनकी वेबसाइट में जाकर जानकारी जुटानी होगी। 
  • आठवीं कक्षा के बाद किए जाने वाले पाठ्यक्रम में इस कक्षा तक पढ़ाई के दस्तावेज होना अनिवार्य है। सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्डों के अधीन आने वाले स्कूलों से पढ़ाई की होनी चाहिए। 
  • आठवीं कक्षा तक पास के अंक प्रत्येक परीक्षा में आना अनिवार्य पात्रता है।
  • आईटीआई के जिन कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, उसके लिए कुछ विषयों की पढ़ाई आठवीं तक की होनी चाहिए। 

ITI Admission एनसीवीटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार

व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय परिषद (एनसीवीटी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार आईटीआई में प्रवेश मेरिट के आधार पर या लिखित प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाता है। कुछ निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सीधी भर्ती ले ली जाती है। भारत के अलग-अलग राज्य में आईटीआई कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया उनके नियमों के अनुसार होती है। कुछ राज्यों में केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया के जरिए आईटीआई कोर्स में दाखिला सुनिश्चित होता है।

8वीं के बाद इन आईटीआई कोर्स को चुन सकते हैं

    कोर्स                          समय अवधि 

  • फैंसी कपड़े की बुनाई -  1 वर्ष
  • वायरमैन इंजीनियरिंग -  2 वर्ष
  • सिलाई व काटने का काम - 1 वर्ष
  • पैटर्न निर्माता इंजीनियरिंग - 2 वर्ष
  • प्लंबर इंजीनियरिंग - 1 वर्ष
  • वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक) इंजीनियरिंग - 1 वर्ष
  • बुक बाइंडर - 1 वर्ष 
  • कारपेंटर इंजीनियरिंग - 1 वर्ष
  • कढ़ाई और सुई कार्यकर्ता - 1 वर्ष
  • ट्रैक्टर मैकेनिक - 1 वर्ष 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed