फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNVST Class 9 Result 2026 Released, Check Navodaya Selection List and Scorecard Online Easily

JNVST 9th Result 2026: जेएनवी कक्षा 9वीं लेटरल एंट्री का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपने बच्चे का एडमिशन स्टेटस

Tue, 28 Apr 2026 07:13 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 28 Apr 2026 07:13 PM IST
सार

JNVST 9th Result 2026: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 9 की लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र navodaya.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
JNVST Class 9 Result 2026 Released, Check Navodaya Selection List and Scorecard Online Easily
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

JNVST 9th Result 2026: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 लेटरल एंट्री का परिणाम जारी कर दिया है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा यह रिजल्ट 28 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया। जो छात्र इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा 7 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


समिति ने रिजल्ट के साथ-साथ जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 चयन परीक्षा की चयन सूची (Selection List) भी जारी की है, जिसे पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है। इस मेरिट लिस्ट को देखने के लिए छात्रों को किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होती है। वहीं, जो छात्र अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड देखना चाहते हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा। मेरिट लिस्ट को क्षेत्र (रीजन) या जिले के आधार पर व्यवस्थित किया गया है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं।
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर की जाती है। चयनित छात्रों को आगे दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसलिए जिन छात्रों का नाम सूची में आया है, उन्हें समय रहते सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

चयनित छात्रों को स्कूल में रिपोर्ट करते समय कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज साथ ले जाने होंगे। इनमें कक्षा 8 की मार्कशीट या प्रमाण पत्र (सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल से), जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र (जिले से संबंधित), श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और छात्र का आधार कार्ड शामिल हैं। इन दस्तावेजों की जांच के बाद ही प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Admission” टैब पर क्लिक करें।
  • “Class IX Lateral Entry Selection Test 2026 Result” लिंक खोलें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
  • चाहें तो रीजन-वाइज पीडीएफ मेरिट लिस्ट भी बिना लॉगिन के देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed