फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNV Class 9 Admission 2027: Check Eligibility, Exam Pattern, Syllabus, Dates and Selection Process

नवोदय विद्यालय: कक्षा 9 में दाखिले का मौका, कौन कर सकता है आवेदन और कब होगी परीक्षा? जानें पूरी प्रक्रिया

Wed, 02 Sep 2026 01:58 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 02 Sep 2026 01:58 PM IST
सार

JNV 9th Admission 2027: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 9 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 2027 की प्रक्रिया जारी कर दी है। आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 है। पात्रता, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, मेरिट, जरूरी दस्तावेज और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे पढ़ें सकते हैं।
 

विज्ञापन
JNV Class 9 Admission 2027: Check Eligibility, Exam Pattern, Syllabus, Dates and Selection Process
JNV Class 9 Admission 2027 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JNV Class 9 Lateral Entry Selection Test 2027: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 है, जबकि चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को होगी। आवेदन से पहले उम्र, जिले और कक्षा 8 में पढ़ाई से जुड़ी शर्तों को समझना जरूरी है।

विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तारीख कब है और परीक्षा कब होगी?

कक्षा 9 में लेटरल एंट्री के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 है। चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित होगी। आवेदन निशुल्क है।

 
विवरण जानकारी
आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026
चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027
परीक्षा अवधि 2 घंटे 30 मिनट
दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त समय 50 मिनट
परीक्षा का स्तर कक्षा 8

 

दिव्यांग उम्मीदवारों को निर्धारित वैध दिव्यांगता प्रमाणपत्र के आधार पर अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन? उम्र की यह शर्त सबसे जरूरी

  • उम्मीदवार का जन्म 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होना चाहिए।
  • यह आयु सीमा सभी वर्गों के विद्यार्थियों पर लागू है।
  • यदि उम्र को लेकर कोई संदेह होता है तो नवोदय विद्यालय समिति उम्मीदवार को मेडिकल बोर्ड के सामने जांच के लिए भेज सकती है।
विज्ञापन

क्या किसी भी जिले से आवेदन कर सकते हैं?

नहीं। कक्षा 9 में प्रवेश के लिए जिले से जुड़ी शर्त बेहद महत्वपूर्ण है। उम्मीदवार को तीनों शर्तें पूरी करनी होंगी।

  • उम्मीदवार संबंधित जिले का वास्तविक निवासी होना चाहिए।
  • वह शैक्षणिक सत्र 2026-27 में उसी जिले के सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ रहा हो।
  • जिस जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन किया जा रहा है, वह भी उसी जिले में स्थित होना चाहिए।

ग्रामीण या शहरी उम्मीदवार की पहचान कैसे होगी?

  • कक्षा 8 में उम्मीदवार जिस स्कूल में पढ़ रहा है, उसके क्षेत्र के आधार पर ग्रामीण या शहरी स्थिति तय होगी।
  • यदि उम्मीदवार ने कक्षा 8 के दौरान एक दिन भी शहरी क्षेत्र के स्कूल में पढ़ाई की है, तो उसे शहरी उम्मीदवार माना जाएगा।
  • शहरी क्षेत्र की स्थिति 30 सितंबर 2026 को लागू सरकारी अधिसूचना के आधार पर तय होगी।

परीक्षा में कितने सवाल होंगे और कौन सा विषय सबसे महत्वपूर्ण है?

चयन परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। गणित और सामान्य विज्ञान में सबसे ज्यादा अंक हैं। दोनों विषयों को मिलाकर 70 अंक हैं, इसलिए अंतिम मेरिट में इनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहेगी।

 

विषय प्रश्न अंक
गणित 35 35
सामान्य विज्ञान 35 35
अंग्रेजी 15 15
हिंदी 15 15
कुल 100 100

 

आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवार को अपनी फोटो और हस्ताक्षर से जुड़े दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। आवेदन के दौरान उम्मीदवार का हस्ताक्षर और अभिभावक का हस्ताक्षर भी मांगा जाएगा।

नए आवेदन में अपार आईडी/पीईएन और आधार नंबर की जानकारी भी देनी होगी। फोटो और हस्ताक्षर जेपीजी प्रारूप में 10 से 100 केबी के बीच होने चाहिए। हर जवाहर नवोदय विद्यालय में अभिभावकों की सहायता के लिए निशुल्क हेल्प डेस्क की सुविधा भी उपलब्ध है।

फर्जी जानकारी देने पर क्या होगा?

आवेदन में दी गई जानकारी सही होना बेहद जरूरी है। पात्रता हासिल करने के लिए गलत या फर्जी जानकारी देने पर प्रवेश रद्द किया जा सकता है। ऐसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराने जैसी कार्रवाई भी हो सकती है।

इसलिए उम्मीदवार और अभिभावक आवेदन जमा करने से पहले जन्मतिथि, निवास, स्कूल, श्रेणी और अन्य सभी जानकारियों को मूल दस्तावेजों से अच्छी तरह मिलाकर ही फॉर्म जमा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed