फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNV Class 11 Admission 2023 Registration window now open for lateral entry, Check details

JNV Class 11 Admission 2023: एनवीएस ने शुरू की जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए दाखिला प्रक्रिया, ऐसे करें आवेदन

Sat, 13 May 2023 05:46 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 13 May 2023 05:46 PM IST
सार

JNV Class 11 Admission 2023: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने जेएनवी कक्षा 11वीं में प्रवेश 2023 लेटरल एंट्री के लिए दाखिला आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। वे सभी उम्मीदवार जो 11वीं कक्षा में प्रवेश लेना चाहते हैं, चयन परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
JNV Class 11 Admission 2023 Registration window now open for lateral entry, Check details
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JNV Class 11 Admission 2023: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने जेएनवी कक्षा 11वीं में प्रवेश 2023 लेटरल एंट्री के लिए दाखिला आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। वे सभी उम्मीदवार जो 11वीं कक्षा में प्रवेश लेना चाहते हैं, चयन परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा के लिए एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

JNV Class 11 Admission 2023: परीक्षा 22 जुलाई को होगी

चयन परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2023 है। करेक्शन विंडो एक जून को खुलेगी और दो जून, 2023 को बंद होगी। परीक्षा 22 जुलाई, 2023 को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

JNV Class 11 Admission 2023: योग्यता एवं पात्रता

जिन उम्मीदवारों ने शैक्षणिक सत्र 2022-23/2022 के दौरान जिले के सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों से कक्षा 10वीं की पढ़ाई की है, जहां JNV यानी जवाहर नवोदय विद्यालय संचालित हो रहे हैं, वहां आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार का जन्म एक जून, 2006 से 31 जुलाई, 2008 के बीच होना चाहिए। 

 

विज्ञापन

JNV Class 11 Admission 2023: दाखिला आवेदन कैसे करें?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर उपलब्ध जेएनवी कक्षा 11वीं में एडमिशन 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पंजीकरण हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed