फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNUSU Elections 2025: ABVP Gains Strength in Shifting Dynamics; Left Unity in Doubt, Contesting via Alliance

JNUSU 2025: बदलते समीकरण में एबीवीपी मजबूत; वामपंथी संगठनों में असमंजस, गठबंधन कर उतरे मैदान में

Fri, 31 Oct 2025 11:03 AM IST
आकाश कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 31 Oct 2025 11:03 AM IST
सार

JNUSU 2025-26: लंबे समय से कैंपस की राजनीति पर पकड़ रखने वाले वामपंथी छात्र संगठन अब दबाव में नजर आ रहे हैं। जबकि एबीवीपी पहले से अधिक संगठित और आत्मविश्वासी रूप में सामने आई है। एबीवीपी का दावा है कि लगातार हार से वामपंथी खेमे में बेचैनी साफ झलक रही है।
 

विज्ञापन
JNUSU Elections 2025: ABVP Gains Strength in Shifting Dynamics; Left Unity in Doubt, Contesting via Alliance
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, JNU - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

JNUSU 2025: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रसंघ चुनावों की आहट के साथ ही परिसर का माहौल एक बार फिर राजनीतिक रंग में रंग गया है, लेकिन इस बार तस्वीर कुछ बदली हुई है। लंबे समय से कैंपस की राजनीति पर पकड़ रखने वाले वामपंथी छात्र संगठन अब दबाव में नजर आ रहे हैं। जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पहले से अधिक संगठित और आत्मविश्वासी रूप में सामने आई है। 

विज्ञापन


एबीवीपी का दावा है कि पिछले वर्ष के चुनावों में वामपंथी गुट अलग-अलग मैदान में उतरे थे और कई कॉलजों में हार का सामना करना पड़ा।

यहां तक कि संयुक्त सचिव पद पर भी एबीवीपी ने जीत दर्ज कर इतिहास रचा था। छात्र संगठन की यह सफलता उसके लगातार छात्र संपर्क, रचनात्मक गतिविधियों और प्रशासन से संवाद की सक्रिय नीति का परिणाम मानी जा रही है।

विज्ञापन

एबीवीपी का दावा वामपंथी खेमे में बेचैनी 

एबीवीपी का दावा है कि लगातार हार से वामपंथी खेमे में बेचैनी साफ झलक रही है। देशभर के विश्वविद्यालयों दिल्ली विश्वविद्यालय, हैदराबाद विश्वविद्यालय और पंजाब विश्वविद्यालय में भी वाम छात्र संगठनों का जनाधार कम होता जा रहा है।

छात्र अब टकराव और नारेबाजी की जगह काम और जवाबदेही पर जोर देने लगे हैं। यही रुझान अब जेएनयू जैसे वैचारिक परिसर में भी दिखने लगा है। एबीवीपी का आरोप है कि हार के डर से इस बार वामपंथी गुटों ने अपने मतभेद भुलाकर गठबंधन बनाने का फैसला किया है। हालांकि, छात्रों का मानना है कि यह एकता विचारधारा से ज्यादा राजनीतिक मजबूरी का नतीजा है। अंदरूनी स्तर पर नेतृत्व और एजेंडे को लेकर मतभेद बने हुए हैं, जिससे यह गठजोड़ अस्थिर दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed