{"_id":"67d11f1f33fb95e08e0d4c89","slug":"jnusu-election-will-complete-in-8-weeks-dates-to-announced-later-2025-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JNUSU: छह से आठ हफ्तों के अंदर होगा जेएनयू में छात्रसंघ चुनाव, बाद में बताई जाएगी तारीख","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JNUSU: छह से आठ हफ्तों के अंदर होगा जेएनयू में छात्रसंघ चुनाव, बाद में बताई जाएगी तारीख
Wed, 12 Mar 2025 11:14 AM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:14 AM IST
सार
JNUSU: जेएनयू ने छात्रसंघ चुनाव के आयोजन के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एक घोषणा की है। जेएनयू में छ: से आठ हफ्तों के अंदर चुनाव हो जाएंगे। छात्र बीते पांच दिनों से डीओएस कार्यालय का घेराव कर रहे थे।
विज्ञापन
जवाहर लाल नेरू विश्वविद्यालय, JNU
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
JNUSU: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रसंघ चुनाव का इंतजार खत्म हो गया है। जेएनयू में छ: से आठ हफ्तों के अंदर चुनाव हो जाएंगे। जेएनयू प्रशासन ने इस संबंध में मंगलवार शाम को अधिसूचना जारी की है। जेएनयू छात्रसंघ के नेतृत्व में छात्र बीते पांच दिनों से डीओएस कार्यालय का घेराव कर रहे थे।
विज्ञापन
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि छात्रसंघ चुनाव 2024-25 पीएचडी छात्रों के लिए तीन मार्च से शैक्षणिक सत्र शुरू होने की तिथि से छ: से आठ सप्ताह की अवधि के बीच होंगे। चुनाव के लिए तय कानूनों और दिशा-निर्देशों के अनुसार ही इन्हें आयोजित किया जाएगा। चुनाव में विश्वविद्यालय प्रशासन का हस्तक्षेप नहीं होता है। जेएनयू छात्रसंघ और छात्र मिलकर चुनाव कराते हैं।
विज्ञापन
अब विश्वविद्यालय के स्कूल और केंद्र के काउंसलर व छात्र संघ पदाधिकारी जीबीएम आयोजित करेंगे। इसके बाद एक समिति का गठन कर एक छात्र को चुनाव अधिकारी बनाया जाएगा। इसके बाद ही चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
वाम संगठनों की हुई थी जीत
पिछले साल हुए छात्र संघ चुनाव में वाम छात्र संगठनों के गठबंधन की जीत हुई थी। आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के धनंजय अध्यक्ष चुने गए थे। स्टूडेंट फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआइ) अविजीत घोष उपाध्यक्ष, बिरसा अंबेडकर फ़ुले स्टूडेंट्स एसोसिएशन (बापसा) की प्रियांशी सचिव और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआइएसएफ) के साजिद संयुक्त सचिव चुने गए थे।
कमेंट
कमेंट X