JNU UG Admission 2024: जेएनयू ने जारी की यूजी प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची, इस लिंक से करें डाउनलोड
JNU UG Admission 2024: जेएनयू ने यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JNU UG Admission 2024: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने अंडरग्रेजुएट और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कराया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट (jnuee.jnu.ac.in) पर जाकर जेएनयू यूजी की दूसरी मेरिट लिस्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
जेएनयू यूजी की पहली मेरिट लिस्ट 21 अगस्त को जारी की गई थी, जबकि एडमिशन की अंतिम समय सीमा 30 सितंबर है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि जेएनयू यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया में ऑनलाइन पंजीकरण, विकल्प भरना, दस्तावेज सत्यापन, सीट आवंटन और संस्थान को रिपोर्ट करना शामिल है।
शुल्क भुगतान की समय सीमा
शेड्यूल के अनुसार, जेएनयू दूसरी मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए 1 सितंबर तक प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा और आवश्यक शुल्क का भुगतान करना होगा। दूसरे राउंड के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 2 से 5 सितंबर तक चलेगी।
आरक्षण नीति
जेएनयू आरक्षण नीति के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के छात्रों के लिए 27 प्रतिशत सीटें, अनुसूचित वर्ग (एससी) के छात्रों के लिए 15 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के छात्रों के लिए 7.5 प्रतिशत और विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी के छात्रों के लिए 5 प्रतिशत सीटें आरक्षित करता है। आधिकारिक विवरणिका के अनुसार, केवल 40 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांगता वाले उम्मीदवार ही पीडब्ल्यूडी आरक्षण के लिए पात्र हैं।
आवश्यक दस्तावेज
जेएनयू यूजी काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं:
- सीयूईटी परीक्षा 2024 की मार्कशीट
- योग्यता परीक्षा की डिग्री या अनंतिम प्रमाण पत्र
- कक्षा 10 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- कक्षा 12 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- एंटी-रैगिंग हलफनामा
- चरित्र प्रमाण पत्र (अंतिम उपस्थित संस्थान से)
- माइग्रेशन प्रमाण पत्र
- एक पासपोर्ट आकार की तस्वीर
- श्रेणी प्रमाण पत्र
कमेंट
कमेंट X