फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNU Students’ Union Polls: Nomination Process Concludes, Campaigning Gains Momentum

JNU: जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी, अभ्यर्थी बुधवार दोपहर एक बजे तक नाम ले सकेंगे वापस

Tue, 28 Oct 2025 09:34 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 28 Oct 2025 09:34 AM IST
सार

JNU Election: जेएनयू छात्र संघ चुनाव को लेकर कैंपस में माहौल गरमाने लगा है। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उम्मीदवार बुधवार दोपहर एक बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद सभी पैनल जोरशोर से प्रचार अभियान में जुट गए हैं।

विज्ञापन
JNU Students’ Union Polls: Nomination Process Concludes, Campaigning Gains Momentum
जेएनयू, JNU - फोटो : JNU: @www.jnu.ac.in/main/

विस्तार

JNU: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू छात्र संघ चुनाव 2025-26 के लिए सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई। मंगलवार को वैध नामांकन की सूची प्रदर्शित होगी। उम्मीदवार बुधवार, 29 अक्तूबर तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। नामांकन की अंतिम सूची बुधवार को ही जारी की जाएगी।

विज्ञापन


वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) के उम्मीदवारों ने संयुक्त तौर पर नामांकन किया। आइसा की ओर से आदिती, एसएफआई से गोपिका, डीएसएफ से सुनील और आइसा से दानिश ने नामांकन किया।  तीनों वामपंथी छात्र संगठनों ने गठबंधन बनाकर सेंट्रल पैनल के लिए चार उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।
विज्ञापन


छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से इस बार अनुज दमाड़ा, अनुपमा गढ़वाल, कनिष्क गौड़, कृष्णकांत द्विवेदी, प्रवीण पौयूष, महेंद्र मीणा, मनीषा डाबला, मनीष चौधरी, तान्या कुमारी, राजेश्वर कांत दुबे और विकास पटेल ने नामांकन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2 नवंबर को होगी प्रेसिडेंशियल डिबेट

नामांकन पत्रों के सत्यापन के बाद इनमें से सेंट्रल पैनल के चार पदों के लिए अंतिम नाम तय किए जाएंगे। वहीं एबीवीपी ने आंतरिक समिति के चुनाव को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी है। बता दें कि जेएनयू सेंट्रल पैनल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव के पद के साथ-साथ 42 काउंसलर के पद पर भी मतदान होगा।

चुनाव को लेकर 30 अक्तूबर से स्कूल जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) और एक नवंबर को यूनिवर्सिटी जीबीएम का आयोजन होगा। जेएनयू में छात्र संघ चुनाव को लेकर दो नवंबर को प्रेसिडेंशियल डिबेट होगी। चार नवंबर को दो पाली में सुचह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक और दोपहर वाई बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक चुनाव का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed