{"_id":"68a7e4ba678b1041ef00312f","slug":"jnu-student-union-leaders-face-off-as-debate-over-advanced-library-entry-system-intensifies-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"JNU: जेएनयू छात्रसंघ पदाधिकारी आमने-सामने, लाइब्रेरी में अत्याधुनिक प्रवेश प्रणाली और नियमों को लेकर बहस तेज","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JNU: जेएनयू छात्रसंघ पदाधिकारी आमने-सामने, लाइब्रेरी में अत्याधुनिक प्रवेश प्रणाली और नियमों को लेकर बहस तेज
Fri, 22 Aug 2025 09:02 AM IST
शाहीन परवीन
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 22 Aug 2025 09:02 AM IST
सार
JNU Library: जेएनयू में नई अत्याधुनिक लाइब्रेरी प्रवेश प्रणाली को लेकर छात्र संघ के पदाधिकारी आमने-सामने आ गए हैं। यह विवाद नियमों और छात्र सुविधा को लेकर गर्माता दिख रहा है।
विज्ञापन
JNU
- फोटो : iStock
विस्तार
JNU Library: जेएनयू में नई अत्याधुनिक लाइब्रेरी प्रवेश प्रणाली को लेकर छात्र संघ के पदाधिकारी आमने-सामने आ गए हैं। यह विवाद नियमों और छात्र सुविधा को लेकर गर्माता दिख रहा है।
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की डॉ. बी आर आंबेडकर सेंट्रल लाइब्रेरी में बाहरी छात्रों को प्रवेश देने से रोकने के लिए अत्याधुनिक प्रवेश प्रणाली लगाने को लेकर घमासान शुरू हो गया है। जेएनयू छात्र संघ के पदाधिकारी प्रवेश प्रणाली को लेकर आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
प्रवेश के लिए फेस रिकग्निशन प्रणाली को लागू किया जा रहा है। अभी फिलहाल प्रदर्शन कर ऐसी मशीन लगाने पर रोक लगवा दी गई है। पीएचडी में दाखिले के लिए लाइब्रेरी का इस्तेमाल करते हैं। इस व्यवस्था के लागू होने से छात्रों के लाइब्रेरी में पढ़ने पर रोक लग जाएगी। जेएनयू छात्र संघ के संयुक्त सचिव वैभव मीणा ने कहा, लाइब्रेरी में नई प्रवेश प्रणाली लागू करने की व्यवस्था का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
हाल ही में लाइब्रेरी के रीडिंग रूम में टेबल पर जातिसूचक और आपत्तिजनक शब्द लिखने का मामला सामने आया था। मामले में दो पूर्व छात्रों को दोषी पाया और उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जेएनयू छात्र संघ की सचिव मुंतेहा फातिमा ने बताया, घटना के बाद से प्रशासन छात्रों से लाइब्रेरी में पढ़ने का अधिकार छीन रहा है।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ ने मंगलवार को डॉ. बीआर अंबेडकर केंद्रीय पुस्तकालय में एक डेस्क पर जातिवादी और महिलाओं के खिलाफ गालियां लिखे जाने के मामले में पुलिस की तेज कार्रवाई की तारीफ की।
छात्र संघ ने बयान में कहा कि जिन्होंने यह किया, उन्हें हिरासत में लेना सही कदम है। उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा मिलेगी और उनके खिलाफ जवाबदेही तय की जाएगी। छात्र संघ ने यह भी कहा कि ब्राह्मणवादी जातिवाद के लिए कोई जगह नहीं है।
कमेंट
कमेंट X