फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNU reopen: All final year MPhil students allowed on campus from 8 March at The Jawaharlal Nehru University

आज से खुल गया जेएनयू, आठ मार्च से कैंपस आ सकेंगे एमफिल फाइनल के विद्यार्थी

Mon, 01 Mar 2021 01:31 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 01 Mar 2021 01:31 PM IST
विज्ञापन
JNU reopen: All final year MPhil students allowed on campus from 8 March at The Jawaharlal Nehru University
जेएनयू : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय,नई दिल्ली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का सबसे चर्चित विश्वविद्यालय जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी जेएनयू सोमवार से दोबारा खुल गया है। सोमवार को संस्थान में चहल-पहल दिखाई दी। विश्वविद्यालय ने एक मार्च यानी सोमवार से साइंस स्ट्रीम के सभी तीसरे वर्ष के पीएचडी छात्र और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं वाले छात्र जिन्हें प्रयोगशाला में प्रवेश और अन्य सुविधाओं की आवश्यकता होती है, को परिसर में आने की अनुमति दे दी थी। 

विज्ञापन


इसी के साथ विश्वविद्यालय ने एमफिल फाइनल ईयर के सभी छात्र- छात्राओं को 08 मार्च, 2021 से यूनिवर्सिटी कैंपस आने की अनुमति दे दी है। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने रविवार को घोषणा की थी कि सभी अंतिम वर्ष के एमफिल छात्रों को आठ मार्च से परिसर में प्रवेश दिया जाएगा, जिन्हें 30 जून तक अपनी थीसिस जमा करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


मुगल दरबार और 24X7 फूड कोर्ट बंद रहेंगे
विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से जारी सूचना के अनुसार, विश्वविद्यालय ने परिसर में 'मुगल दरबार' और '24X7 फूड कोर्ट' को छोड़कर अन्य सभी अधिकृत कैंटीन को तत्काल प्रभाव से फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। रेलवे काउंटर भी अब सभी कोविड-19 एहतियाती दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के साथ ही सेवाओं को फिर से शुरू कर सकता है। डिप्टी रजिस्ट्रार ने बताया कि यह कदम विश्वविद्यालय द्वारा चरणबद्ध पुन: खोलने की योजना का हिस्सा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपस में ई-ऑटोरिक्शा की सुविधा शुरू
वहीं, ई-ऑटोरिक्शा की सुविधा भी कैंपस के अंदर शुरू कर दी गई थी।  विश्वविद्यालय ने चौथे वर्ष के पीएचडी, एमएससी, एमसीए छात्रों के लिए कक्षाएं भी शुरू की हैं। इसके साथ ही केवल चलने और दौड़ने के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को फिर से खोल दिया था और अरावली गेस्ट हाउस की कैंटीन और कॉफी की सुविधा के लिए इंडिया कॉफी हाउस भी पुन: शुरू कर दिया गया था। बता दें कि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण पिछले साल मार्च में देशभर के सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए थे।

छात्रों को पहले ही अनुमति दे दी गई
हालिया अधिसूचना से पहले, विश्वविद्यालय ने इस फरवरी की शुरुआत में अपने विज्ञान संकाय और विशेष केंद्र के चौथे सेमेस्टर एमफिल और एमटेक के छात्रों के साथ-साथ अंतिम सेमेस्टर एमबीए छात्रों और छात्रावास में रहने वाले छात्रों को परिसर में आने की अनुमति दी थी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने बीआर आंबेडकर केंद्रीय पुस्तकालय की सेवा भी आंशिक तौर पर बहाल की थी। साथ ही एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स के प्रवेश को भी अनुमति दी गई थी, क्योंकि उनके एनसीसी 'बी' सर्टिफिकेट के लिए उनकी शारीरिक उपस्थिति आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed