JNU Recruitment Exam Date: जेएनयू के गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, जानें प्रवेश पत्र कब
JNU Non-Teaching Recruitment Exam Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए जेएनयू भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JNU Non-Teaching Recruitment Exam Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए जेएनयू भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गई हैं। गैर-शैक्षणिक पदों के लिए जेएनयू भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल और 27 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर उपलब्ध है।
JNU Recruitment Exam Date: शहर सूचना पर्ची भी होगी जारी
जेएनयू भर्ती परीक्षा में सामान्य जागरूकता, तर्क क्षमता, गणितीय क्षमता और कंप्यूटर जागरूकता सीबीटी प्रश्न पत्र बहुभाषी (अंग्रेजी और हिंदी में) होंगे। उम्मीदवारों की पसंद के आधार पर भाषा की परीक्षा हिंदी या अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दिन, समय, परीक्षा स्थान, निर्देश और अन्य विवरण के बारे में जानकारी के साथ शहर की सूचना और प्रवेश पत्र जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे।
JNU Non-Teaching Recruitment Exam Date: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर, “गैर-शैक्षणिक पदों के लिए जेएनयू भर्ती परीक्षा - 2023” पर क्लिक करें। -
इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा। -
एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें या इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें। -
अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें। -
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X