फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNU PhD Admission 2025-26: Revised Schedule Released, Merit List on August 29

JNU PhD Admission 2025: जेएनयू ने पीएचडी प्रवेश शेड्यूल में किया बदलाव, पहली मेरिट लिस्ट 29 अगस्त को

Thu, 31 Jul 2025 12:32 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 31 Jul 2025 12:32 PM IST
सार

JNU PhD Revised Schedule: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी प्रवेश कार्यक्रम की तिथियों में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय ने मेरिट लिस्ट, वाइवा और दस्तावेज सत्यापन की नई तारीखें जारी कर दी हैं।

विज्ञापन
JNU PhD Admission 2025-26: Revised Schedule Released, Merit List on August 29
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, JNU - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

JNU PHD Admission 2025: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए PhD प्रवेश कार्यक्रम में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय ने अब घोषणा की है कि पीएचडी की पहली मेरिट सूची 29 अगस्त 2025 को जारी की जाएगी।

विज्ञापन


पहली सूची में जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 29 अगस्त से 31 अगस्त तक प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा और एडमिशन फीस का भुगतान करना होगा। इससे पहले यह लिस्ट 11 अगस्त को प्रकाशित होने वाली थी, लेकिन कार्यक्रम में संशोधन के चलते अब नई तारीख तय की गई है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के आधार पर मिलेगा प्रवेश

जिन उम्मीदवारों को मौखिक परीक्षा (Viva-Voce) के लिए चुना जाएगा, उन्हें 8 अगस्त तक सूचित कर दिया जाएगा। इसके बाद 13 अगस्त से 20 अगस्त के बीच मौखिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, पहली मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेजों की ऑफलाइन जांच और प्रवेश प्रक्रिया 8 से 11 सितंबर के बीच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

JNU PhD Admission 2025-26: देखें संशोधित कार्यक्रम

प्रक्रिया तिथि
साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए आमंत्रण 8 अगस्त, 2025 तक
साक्षात्कार (इंटरव्यू) का आयोजन 13 अगस्त से 20 अगस्त, 2025
पहली मेरिट सूची का प्रकाशन 29 अगस्त, 2025
प्री-एनरोलमेंट पंजीकरण और शुल्क भुगतान (पहली सूची) 29 अगस्त से 31 अगस्त, 2025
पहली सूची के लिए दस्तावेजों की जांच (ऑफलाइन सत्यापन) 8 से 11 सितंबर, 2025
दूसरी मेरिट सूची का प्रकाशन 12 सितंबर, 2025
प्री-एनरोलमेंट पंजीकरण और शुल्क भुगतान (दूसरी सूची) 12 से 14 सितंबर, 2025
दूसरी सूची के लिए दस्तावेजों की जांच (ऑफलाइन सत्यापन) 18 सितंबर, 2025
तीसरी/अंतिम सूची का प्रकाशन (यदि आवश्यक) 26 सितंबर, 2025
प्री-एनरोलमेंट पंजीकरण व शुल्क भुगतान (तीसरी सूची) 26 से 28 सितंबर, 2025
तीसरी सूची के लिए दस्तावेजों की जांच (ऑफलाइन सत्यापन) 3 अक्तूबर, 2025
प्रवेश/पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर, 2025

इंजीनियरिंग पीएचडी के लिए GATE स्कोर जरूरी

जेएनयू में पीएचडी में दाखिला राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के प्रदर्शन के आधार पर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने यूजीसी-नेट, सीएसआईआर-नेट जैसी परीक्षाएं पास की हैं और JRF (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) प्राप्त की है, उन्हें प्रवेश प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।

जेएनयू के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा प्रस्तावित पीएचडी प्रोग्राम्स के लिए GATE स्कोर के आधार पर चयन किया जाएगा। यानी इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को GATE परीक्षा में अच्छा स्कोर लाना जरूरी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed