JNU PG Merit List 2023: पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आज जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट, ऐसे करें डाउनलोड
JNU PG Merit List 2023: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची आज जारी करने की संभावना है। जानिए लिस्ट आने के बाद उसे कैसे डाउनलोड करना है।
विस्तार
JNU PG Merit List 2023: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची आज जारी कर सकता है। एक बार मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - jnuee.jnu.ac.in पर जाकर लिस्ट देख पाएंगे। संभावना है कि पीजी कोर्सज में एडमिशन के लिए विश्वविद्यालय दूसरी मेरिट लिस्ट आज, यानी 25 अगस्त को जारी कर सकता है। मेरिट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को प्री एनरॉलमेंट रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी और 28 अगस्त तक एजमिशन फीस का भुगतान भी करना होगा।
इन तारीखों पर होगा वेरिफिकेशन
जिन अभ्यर्थियों ने विदेशी भाषाओं में एमए कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया था और पहले दौर में चुने गए थे, उन्हें 1 सितंबर को एडमिशन/पंजीकरण के भौतिक सत्यापन के लिए जाना होगा। अन्य पाठ्यक्रमों के लिए यह प्रक्रिया 4, 5, 6, 8, 11, 12 और 13 सितंबर को की जाएगी। मेरिट आ जाने पर उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से लिस्ट को देख और डाउनलोड कर पाएंगे।
ऐसे चेक कर पाएंगे मेरिट लिस्ट
- विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट - jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- मेरिट लिस्ट खुलकर आएगी।
- इसे डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज कर रखें।
कमेंट
कमेंट X