फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNU Hostel Allocation 2025: Merit-Based Allotment Through Software; No Priority for Delhi Residents

JNU Hostel Allocation: सॉफ्टवेयर से हॉस्टल होंगे आवंटित, जारी होगी मेरिट; इन छात्रों को नहीं मिलेगी प्राथमिकता

Mon, 07 Jul 2025 08:03 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 07 Jul 2025 08:03 AM IST
सार

JNU Hostel Allocation 2025: जेएनयू में 2025-26 सत्र के लिए हॉस्टल आवंटन सॉफ्टवेयर के जरिए मेरिट के आधार पर होगा। दिल्ली के निवासी छात्रों को प्राथमिकता नहीं मिलेगी। जेएनयू में अलग-अलग 19 हॉस्टल की सुविधा है।

विज्ञापन
JNU Hostel Allocation 2025: Merit-Based Allotment Through Software; No Priority for Delhi Residents
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, JNU - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

JNU Hostel Allocation 2025: शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पीएचडी कार्यक्रम में दाखिला लेने वाले उम्मीदवारों को तकनीक के जरिए हॉस्टल आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए हॉस्टल आवंटन सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसकी मदद से दाखिला पाने वाले उम्मीदवारों की हॉस्टल आवंटन को लेकर मेरिट जारी होगी।

विज्ञापन

कैसे तय होगी हॉस्टल मेरिट?

पीएचडी दाखिला को लेकर जारी सूचना के अनुसार हॉस्टल आवंटन के लिए मेरिट उसकी उच्च योग्यता और प्रवेश रैंक के बजाय हॉस्टल प्वाइंट/हॉस्टल रैंक प्रणाली के आधार पर हॉस्टल आवंटन सॉफ्टवेयर के माध्यम से की जाएगी। जेएनयू ने हॉस्टल आवंटन को लेकर तीन तरह की प्राथमिकताएं तय की हैं।

विज्ञापन

प्राथमिकता किसे मिलेगी?

हॉस्टल आवंटन को लेकर पहली प्राथमिकता फुलटाइम पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले उम्मीदवारों को मिलेगी। इसके लिए कुछ शर्ते तय की गई हैं। इसमें उम्मीदवार ने योग्यता परीक्षा दिल्ली से पास न की हो और दिल्ली का निवासी नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- JNU PhD Admission 2025: दिसंबर में शुरू होगा दूसरा एडमिशन चरण, हॉस्टल अवधि बढ़ी; छात्रों का प्रदर्शन जारी

साथ ही ऐसा उम्मीदवार जिसने परीक्षा दिल्ली से पास की है। लेकिन वह दिल्ली का नहीं है। दिल्ली में किराये पर रहकर या संस्थान के हॉस्टल में रहकर जिन्होंने पढ़ाई की होगी उनको हॉस्टल आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा 80 फीसदी दिव्यांग उम्मीदवारों को भी आवंटन में प्राथमिकता मिलेगी।

जेएनयू में 19 हॉस्टल की सुविधा

दूसरी प्राथमिकता की श्रेणी में ऐसे बाहरी छात्र जिन्होंने जेएनयू से दो वर्ष के अंतराल और अधिकतम पांच वर्ष पहले जेएनयू से परीक्षा उत्तीर्ण की है वह भी हॉस्टल आवंटन के योग्य है। इसके अलावा जो हॉस्टल आवंटन की पहली और दूसरी प्राथमिकता की श्रेणी में नहीं आएंगे उन्हें तीसरे चरण में आवंटन को लेकर तरजीह मिलेगी। इसमें ऐसे छात्र जिनके पास पहले हॉस्टल है वह दाखिला के समय हॉस्टल आवंटन के लिए योग्य नहीं होंगे। हॉस्टल उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में भरे पते को नहीं बदल सकेंगे। जेएनयू में अलग-अलग 19 हॉस्टल की सुविधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed