JNU: जेएनयूएसयू अध्यक्ष पद के लिए 13 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला, फाइनल लिस्ट जारी
JNU Election: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के लिए उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है। सुरक्षा को लेकर उठी चिंताओं के बाद चुनाव समिति ने नाम वापस लेने की प्रक्रिया को रोकते हुए 13 उम्मीदवारों के लिए अध्यक्ष पद पर चुनाव की राह साफ कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JNU: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के लिए उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है। चुनाव समिति ने सुरक्षा की मांग करते हुए नाम वापस लेने के बाद अंतिम सूची जारी करने पर रोक लगा दी थी। अब 13 उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर किस्मत अजमाएंगे।
फाइनल सूची जारी होने की प्रक्रिया चार दिन से अटकी थी। लिस्ट जारी नहीं होने के कारण सोमवार रात को एबीवीपी ने मशाल जुलूस निकाला था। फाइनल सूची के अनुसार उपाध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार, जनरल सेक्रेटरी पद के लिए 6 उम्मीदवार और जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। ब्यूरो
चारों पदों के लिए 29 उम्मीदवार मैदान में
यूनाइटेड लेफ्ट पैनल से नितीश, एबीवीपी से शिखा स्वराज, एसएफआई+बापसा पैनल से प्रमोद सागर, एनएसयूआई से प्रदीप ढाका रेस में हैं। इनके अलावा कुणाल कुमार, नितिश कुमार, प्रेरित लोढा, रौशन कुमार, सिद्धार्थ गौतम, सुमन, वरके अविचल अमर शामिल हैं।
वाइस प्रेजिडेंट पद के लिए आकाश कुमार रवानी, मनीषा, मोहम्मद कैफ, निट्टू गौतम, संतोष कुमार रेस में हैं। जनरल सेक्रेटरी पद के लिए अरुण प्रताप, कुणाल रा, मुन्तेहा फातिमा, रामनिवास गुर्जर, नीरज कुमार भरत और यारी नयम आमने-सामने हैं। जॉइंट सेक्रेटरी पोस्ट के लिए नरेश कुमार, निगम कुमारी, रीतिका, सलोनी खंडेलवाल और वैभव मीणा चुनावी मैदान में हैं।
कमेंट
कमेंट X