फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNU Controversy ABVP meets Mos Jitendra Singh & JNU VC Pandit demands apology over assault of students

JNU Controversy: जेएनयू झड़प मामले में दो एफआईआर, केंद्रीय मंत्री से मिली एबीवीपी, वीसी से माफी मांगने की मांग

Tue, 23 Aug 2022 11:22 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 23 Aug 2022 11:22 PM IST
सार

JNU Controversy: एबीवीपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और जेएनयू के कुलपति शांतिश्री धूलिपुडी पंडित से मुलाकात की और एक दिन पहले छात्रों पर हुए हमले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को माफी मांगने के लिए एक ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
JNU Controversy ABVP meets Mos Jitendra Singh & JNU VC Pandit demands apology over assault of students
JNU - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

JNU Controversy: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार, 23 अगस्त को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्यों और सुरक्षा कर्मचारियों के बीच हुई झड़प के सिलसिले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कीं हैं। एबीवीपी ने कहा कि छात्रों के दो साल से लंबित फेलोशिप की राशि जारी करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने पर विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों ने हमला किया था।

विज्ञापन

 

वहीं, विश्वविद्यालय ने कहा कि छात्रों ने दो सुरक्षा गार्डों को बेरहमी से पीटा है। शैक्षणिक वातावरण में व्यवधान पैदा करने के दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, मंगलवार को एबीवीपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और जेएनयू के कुलपति शांतिश्री धूलिपुडी पंडित से मुलाकात की और एक दिन पहले छात्रों पर हुए हमले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को माफी मांगने के लिए एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही, उन्होंने रेक्टर अजय दुबे को निलंबित करने और लंबित छात्रों की फेलोशिप जारी करने की भी मांग की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में सोमवार को छात्रों के एक समूह और सुरक्षा कर्मचारियों के सदस्यों के बीच उस समय हाथापाई हो गई, जब छात्र फेलोशिप जारी करने की मांग को लेकर वित्त विभाग के कार्यालय में जमा हो गए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (VBVP) के सदस्य छात्रों ने जेएनयू के सिक्योरिटी गार्ड्स के द्वारा हमला करने का आरोप लगाया, जबकि जेएनयू प्रशासन ने इस घटना के लिए छात्रों को जिम्मेदार ठहराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed