{"_id":"66b8ad7191af418ca50d6d6b","slug":"jnu-admission-2024-opportunity-till-august-12-to-register-for-admission-in-jnu-ug-interested-apply-today-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"JNU Admission 2024: जेएनयू यूजी में एडमिशन के पंजीकरण के लिए 12 अगस्त तक मौका, इच्छुक आज ही करें आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JNU Admission 2024: जेएनयू यूजी में एडमिशन के पंजीकरण के लिए 12 अगस्त तक मौका, इच्छुक आज ही करें आवेदन
Sun, 11 Aug 2024 05:55 PM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Sun, 11 Aug 2024 05:55 PM IST
सार
JNU Admission 2024: जेएनयू यूजी एडमिशन की प्रवेश के पंजीकरण के लिए 12 अगस्त तक ही मौका है। प्रवेश लेने के लिए उम्मीदवार आज ही आवेदन करें। 21 अगस्त को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
आवेदन
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JNU Admission 2024: जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय की पंजीकरण विंडो सोमवार 12 अगस्त को रात 11:50 बजे स्नातक और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिसिएंशी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए बंद हो जाएगी। प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी जिन्होंने अब तक पंजीकरण नहीं किया है, वे जल्द से जल्द पंजीकरण करें।
जेएनयू में स्नातक और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिसिएंशी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण चल रहे हैं। कल सोमवार 12 अगस्त को देर शाम 11:50 बजे पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक जल्द से जल्द पंजीकरण करें। इसके लिए विवि की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in के माध्यम से अपने एनटीए आवेदन संख्या को आईडी और जन्मतिथि को पासवर्ड के रूप में उपयोग करके JNU यूजी प्रवेश 2024 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
यदि स्नातक और सीओपी कार्यक्रमों के लिए मेरिट सूची में टाई-ब्रेकिंग मानदंड के अनुसार अंक बराबर हैं, तेा एनटीए द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता मिलेगी। यदि फिर भी अंक बराबर रहते हैं तो प्रवेश प्रक्रिया के लिए दसवीं और बारहवीं के परीक्षा अंकों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
जेएनयू यूजी आवेदन पत्र 2024 में इस तरह करें आवेदन
जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय प्रवेश 2024 के लिए पंजीकरण और आवेदन करने के चरण इस प्रकार हैं-
चरण 1: जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर यूजी, सीओपी और डीओपी के लिए पंजीकरण फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: कार्यक्रम चुनने के बाद पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: वेबसाइट पर पंजीकरण करें।
चरण 5: व्यक्तिगत विवरण और अन्य शैक्षिक योग्यताएं प्रदान करके आवेदन फॉर्म भरें।
चरण 6: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 7: आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 8: भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।
जेएनयू में यूजी, सीओपी कार्यक्रमों के लिए 2024 में प्रवेश कार्यक्रम जारी
उम्मीदवार जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय स्नातक प्रवेश 2024 तिथियों की जांच कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार विश्वविद्यालय सीयूईटी यूजी 2024 अंकों के आधार पर विदेशी भाषाओं में बीए ऑनर्स, आयुर्वेद जीवविज्ञान में बीएससी और अन्य सीओपी कार्यक्रम में प्रवेश आयोजित करेगा।

| घटनाक्रम | तिथि |
| पंजीकरण की अंतिम तिथि | 12 अगस्त |
| ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार | 14 अगस्त तक |
| प्रवेश हेतु प्रथम मेरिट सूची | 21 अगस्त |
| नामांकन पूर्व पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान | 23 अगस्त तक |
| प्रवेश हेतु दूसरी मेरिट सूची | 27 अगस्त |
| प्रवेश हेतु तीसरी मेरिट सूची | 31 अगस्त |
| प्रवेश हेतु अंतिम मेरिट सूची | 13 सिंतबर |
| प्रवेश की आखिरी तारीख | 30 सितंबर |

कमेंट
कमेंट X