{"_id":"63709beffd440576e902ace4","slug":"jnu-3rd-merit-list-2022-is-scheduled-to-release-today-november-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JNU PG Counselling: जेएनयू आज जारी करेगा तीसरी मेरिट सूची, ऐसे करें सीट ब्लॉक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JNU PG Counselling: जेएनयू आज जारी करेगा तीसरी मेरिट सूची, ऐसे करें सीट ब्लॉक
Sun, 13 Nov 2022 12:55 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 13 Nov 2022 12:55 PM IST
सार
जेएनयू की तीसरी मेरिट सूची 13 नवंबर को जारी होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने जेएनयू पीजी प्रवेश 2022 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर मेरिट सूची की जांच कर सकेंगे।
विज्ञापन
JNU PG Counselling 2022
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
JNU 3rd Merit List: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) आज 13 नवंबर को तीसरी मेरिट सूची जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने जेएनयू पीजी प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट - jnuee.jnu.ac.in पर मेरिट सूची एक बार जारी होने के बाद उसकी जांच कर सकेंगे। जेएनयू की तीसरी मेरिट सूची को डाउनलोड करने का लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए प्रवेश पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। चयनित उम्मीदवारों को 13 से 15 नवंबर 2022 तक ऑफर लेटर में दिए गए निर्देशों के अनुसार सीटों को ब्लॉक करना होगा। सीटों को ब्लॉक करते समय, उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके साथ ही शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
JNU PG Admission 2022: ऐसे करें सीट ब्लॉक
- सबसे पहले जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट--jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, जेएनयू पीजी प्रवेश लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया लॉग-इन पेज खुलेगा।
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सभी विवरण जमा करें और जेएनयू लॉगइन तक पहुंचें।
- प्रवेश की स्थिति की जांच करें और सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X