JNU PG Counselling: जेएनयू आज जारी करेगा तीसरी मेरिट सूची, ऐसे करें सीट ब्लॉक
जेएनयू की तीसरी मेरिट सूची 13 नवंबर को जारी होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने जेएनयू पीजी प्रवेश 2022 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर मेरिट सूची की जांच कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JNU 3rd Merit List: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) आज 13 नवंबर को तीसरी मेरिट सूची जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने जेएनयू पीजी प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट - jnuee.jnu.ac.in पर मेरिट सूची एक बार जारी होने के बाद उसकी जांच कर सकेंगे। जेएनयू की तीसरी मेरिट सूची को डाउनलोड करने का लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए प्रवेश पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। चयनित उम्मीदवारों को 13 से 15 नवंबर 2022 तक ऑफर लेटर में दिए गए निर्देशों के अनुसार सीटों को ब्लॉक करना होगा। सीटों को ब्लॉक करते समय, उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके साथ ही शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में होगा।
JNU PG Admission 2022: ऐसे करें सीट ब्लॉक
- सबसे पहले जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट--jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, जेएनयू पीजी प्रवेश लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया लॉग-इन पेज खुलेगा।
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सभी विवरण जमा करें और जेएनयू लॉगइन तक पहुंचें।
- प्रवेश की स्थिति की जांच करें और सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
कमेंट
कमेंट X