फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JMI RCA 23 Students Tops UPSC CSE 2022 Jamia Millia Islamia Civil Service Exam Toppers UPSC Free Coaching

UPSC CSE Result 2022 JMI RCA: जामिया आरसीए से 23 छात्रों का चयन, बीते साल श्रुति शर्मा बनीं थीं टॉपर

Tue, 23 May 2023 04:32 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 23 May 2023 04:32 PM IST
सार

JMI RCA 23 Students Tops UPSC CSE 2022: इस साल केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय (JMI), की निशुल्क आवासीय कोचिंग अकादमी (RCA) से 23 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। 

विज्ञापन
JMI RCA 23 Students Tops UPSC CSE 2022 Jamia Millia Islamia Civil Service Exam Toppers UPSC Free Coaching
Jamia RCA : UPSC CSE Free Coaching, - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JMI RCA 23 Students Tops UPSC CSE 2022: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय (JMI), की निशुल्क आवासीय कोचिंग अकादमी (RCA) से 23 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।  

विज्ञापन

अब तक कई टॉपर दिए

अपनी स्थापना के बाद से आरसीए से कोचिंग प्राप्त 270 से अधिक सिविल सेवकों और अन्य केंद्रीय तथा राज्य सेवाओं में 380 अधिकारियों का चयन हुआ है, जिनमें बीते साल यानी 2022 में जारी हुए यूपीएससी सीएसई 2021 के रिजल्ट की टॉपर श्रुति शर्मा (AIR-1), 2018 में जुनैद अहमद (AIR-3) और फैज अकील अहमद (AIR-17) जैसे कई ऑल इंडिया रैंकर शामिल हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC CSE 2022 Toppers JMI RCA से इस साल किसे मिली कौन-सी रैंक?

 
टॉपर रैंक
अजमेरा संकेत कुमार 35
दिव्यांशी सिंगला 95
आमिर खान 154
एसके हबीबुल्लाह 189
सुश्री सुवांगी खुंटिया 248
आकिप खान 268
रशीदा खातून 354
अयमान रिजवान 398
पूजा मीणा 467
मोहम्मद इरफान 476
श्रुति 506
रेपुडी नवीन चक्रवर्ती 550
सैयद मोहम्मद हुसैन 570
काजी आयशा इब्राहिम 586
जसकरन सिंह 595
अभिषेक दावाच्या 610
अदिति वर्मा 652
शुमैला चौधरी 703
उमेश मीणा 729
पल्लवी विजयवंशी 730
तस्कीन खान 736
मोहम्मद बुरहान जमान 768
ईरम चौधरी 852
विज्ञापन

आरसीए 24x7 पुस्तकालय सुविधा

आरसीए 24x7 पुस्तकालय सुविधा और एक इकोसिस्टम के साथ वंचित छात्रों को मुफ्त कोचिंग और प्रशिक्षण प्रदान करता है जो सिविल सेवा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक है। पात्रता, परीक्षा केंद्रों और अन्य विवरणों के बारे में विस्तृत जानकारी jmi.ac.in और jmicoe.in पर उपलब्ध है।

 

प्रवेश परीक्षा से होता है दाखिला

जामिया के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा जामिया रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी के लिए दाखिले ऑनलाइन प्रक्रिया से किए जाते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए देश भर में 10 सेंटर बनाए जाते हैं। इसमें दिल्ली, श्रीनगर, जम्मू, हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई, पटना, लखनऊ, बेंगलुरु, मल्लापुरम (केरल) में परीक्षा देने का मौका मिलता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed