Indian Student: ईरान संकट के बीच जेकेएसए की बड़ी अपील, भारतीय छात्रों की मेडिकल परीक्षाएं तत्काल टालने की मांग
Iran Crisis: ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ईरान की वर्तमान स्थिति को देखते हुए वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा के लिए परीक्षाएं स्थगित कराने की मांग की है।
विस्तार
Medical Exams Postponement: जम्मू और कश्मीर छात्र संघ (जेकेएसए) ने सोमवार को विदेश मंत्रालय भारत को पत्र लिखकर ईरान में मेडिकल पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों के भविष्य को लेकर तुरंत कदम उठाने की मांग की। यह मांग तेहरान स्थित भारतीय दूतावास तेहरान द्वारा जारी हालिया एडवाइजरी के बाद की गई है।
संघ ने अपने पत्र में सरकार की समय पर जारी की गई सलाह की सराहना की, जिसमें भारतीय नागरिकों से भारत लौटने को कहा गया है। हालांकि, जेकेएसए ने यह भी बताया कि सैकड़ों भारतीय छात्र-जिनमें जम्मू-कश्मीर के भी बड़ी संख्या में छात्र शामिल हैं-इस समय महत्वपूर्ण परीक्षाओं के बीच में हैं और अपने शैक्षणिक भविष्य को लेकर गंभीर चिंता में हैं।
छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ी
संघ ने यह भी कहा है कि ऐसी स्थिति में यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी छात्र को उन हालात की वजह से पढ़ाई का नुकसान न उठाना पड़े, जो उसके नियंत्रण में नहीं हैं।
बता दें कि तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास तेहरान ने सोमवार को एडवाइजरी जारी कर ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल कर जल्द से जल्द देश छोड़ने को कहा है। दूतावास ने स्पष्ट किया कि यह परामर्श 5 जनवरी को जारी पहले निर्देश का ही विस्तार है, जिसे ईरान में बदलते सुरक्षा हालात को देखते हुए दोहराया गया है।
परामर्श में कहा गया, "5 जनवरी 2026 को भारत सरकार द्वारा जारी परामर्श के क्रम में और ईरान की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए, ईरान में वर्तमान में मौजूद भारतीय नागरिक (छात्र, तीर्थयात्री, व्यवसायी और पर्यटक) से अनुरोध है कि वे उपलब्ध साधनों से देश छोड़ दें, जिनमें वाणिज्यिक उड़ानें भी शामिल हैं।"
कमेंट
कमेंट X