फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JKCET 2021 JK Professional Exam board extended last date of registration till May 20 on jkbopee.gov.in

जेकेसीईटी 2021 : इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए आवेदन तिथि आगे बढ़ी

Sun, 09 May 2021 06:54 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 09 May 2021 06:54 PM IST
सार

अब उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर सामान्य प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
JKCET 2021 JK Professional Exam board extended last date of registration till May 20 on jkbopee.gov.in
engineering - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल प्रवेश परीक्षा (जेकेसीईटी) 2021 के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख आगे एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। इसे लेकर बोर्ड की तरफ से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। अब उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर सामान्य प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jkbopee.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल प्रवेश परीक्षा के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि जो अभ्यर्थी इंजीनियरिंग कोर्स के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 10 मई थी। बता दें कि रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि दूसरी बार आगे बढ़ाई गई है। इससे पहले 30 अप्रैल, 2021 से आगे बढ़ाकर 10 मई की गई थी।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर सामान्य प्रवेश परीक्षा एक राज्य-स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जो शैक्षणिक सत्र 2021 के लिए जम्मू कश्मीर के सरकारी और निजी कॉलेजों में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों के प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। इस प्रवेश परीक्षा के लिए शुल्क 1200 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रवेश परीक्षा की तारीख जल्द ही जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचित की जाएगी। 

जेकेसीईटी 2021 के लिए अभ्यर्थियों को स्कैन करके पीडीएफ फॉर्मेट में कागजात वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। इन कागजात का साइज 100-200 KB  के बीच होना चाहिए। अभ्यर्थियों को बारहवीं और दसवीं कक्षा की मार्कशीट, डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और अपने हस्ताक्षर की स्कैन कॉफी ऑनलाइन आवेदन के वक्त अपलोड करनी होती है। आवेदन फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थियों को फीस जमा करनी होगी। 
 

ऐसे करें जेकेसीईटी 2021 के लिए आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट jkbopee.gov.in है।
  • यहां आपको होम पेज पर आवेदन फॉर्म मिलेगा।
  • जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना फॉर्म भरना होगा।
  • सारे डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और सबमिट करने होंगे।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed