फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JKBOSE releases revised date sheet for postponed Class 10th & 11th Bi-Annual 2025 exams

JKBOSE: जम्मू-कश्मीर में 10वीं-11वीं की स्थगित परीक्षाओं की नई तिथियां जारी, 25 और 26 सितंबर को होगा आयोजन

Sat, 20 Sep 2025 11:58 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 20 Sep 2025 11:58 AM IST
सार

JKBOSE: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 11वीं की स्थगित परीक्षाओं का संशोधित डेटशीट जारी किया है। 11वीं की परीक्षा 25 सितंबर और 10वीं की 26 सितंबर को होगी। समय और केंद्र पहले जैसे ही रहेंगे।
 

विज्ञापन
JKBOSE releases revised date sheet for postponed Class 10th & 11th Bi-Annual 2025 exams
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

विज्ञापन

JKBOSE 10th & 11th Bi-Annual Exams 2025: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कक्षा 10वीं और 11वीं (वार्षिक/आंशिक) 2025 की स्थगित परीक्षाओं के लिए संशोधित डेटशीट जारी कर दी है। छात्रों को नई तारीखों का ध्यान रखते हुए तैयारी करनी चाहिए।

परीक्षाएं पहले कुछ क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति के कारण स्थगित की गई थीं। छात्रों से अनुरोध है कि वे संशोधित तारीखें ध्यान से चेक करें और समय पर परीक्षा देने के लिए आवश्यक तैयारी पूरी करें।

विज्ञापन


 

कक्षा विषय परीक्षा की तारीख
उच्चतर माध्यमिक परीक्षा (HSE) भाग-I (कक्षा 11वीं) भौतिकी, होम साइंस (वैकल्पिक), इतिहास, लोक प्रशासन, संसाधन प्रबंधन, बिजनेस मैथ्स 25-09-2025 (गुरुवार)
माध्यमिक स्कूल परीक्षा (SSE) (कक्षा 10वीं) अंग्रेज़ी 26-09-2025 (शुक्रवार)

 

परीक्षा का समय और केंद्र

परीक्षा का समय और केंद्र पहले जैसे ही रहेंगे। छात्रों को समय पर अपने परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज एवं सामग्री साथ लेकर आने की सलाह दी जाती है।

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

संशोधित समय-सारणी संबंधी किसी भी प्रश्न के लिए जेकेबोस की आधिकारिक वेबसाइट या क्षेत्रीय परीक्षा कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। परीक्षा देने वाले छात्र समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि कोई नई सूचना छूट न जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed