JKBOSE: 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित, यहां है सीधा लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
JKBOSE 10th Result: JKBOSE 10वीं परिणाम : जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (JKBOSE) ने 10वीं परीक्षा के परिणाम जारी दिए गए हैं। बता दें कि ये कश्मीर डिवीजन के लिए घोषित किया है। स्टूडेंट्स JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन सर्दियों और गर्मियों के सत्रों के लिए किया जाता है और परिणाम जम्मू, कश्मीर, कारगिल और लेह क्षेत्र के लिए अलग-अलग घोषित किए जाते हैं। उम्मीदवार आगे दिए लिंक के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- साल में 58 दिन मनाया जाता है नया साल, जानें किस देश में कब होती है नववर्ष की शुरुआत
JKOBSE 10वीं के परिणाम देखने के लिए नीचे दिए चरणों का करें पालन
चरण 1 : सबसे पहले JKBOSE आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in पर जाएं।
चरण 2 : उसके बाद "माध्यमिक विद्यालय परीक्षा (कक्षा 10वीं) वार्षिक 2019 - कश्मीर डिवीजन" से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपनी जरूरी जानकरी जैसे- रोल नंबर दर्ज करें। जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने JKBOSE 10वीं परिणाम खुल जाएगा।
चरण 4: भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
मुख्य जानकारी
- बता दें कि पिछले साल 10वीं कक्षा का परिणाम 3 जनवरी को घोषित हुआ था।
- 2019 में 9 जनवरी को परिणाम जारी होगा।
- जम्मू-कश्मीर द्वारा यह परीक्षाएं साल में दो बार आयेजित की जाती हैं।
- साल के शुरुआत यानी मार्च में और साल अंत यानी नवंबर में परीक्षा आयोजित होती हैं।
10वीं कक्षा के छात्र अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें ...
ये भी पढ़ें- एग्जाम टिप्स : दसवीं में चैप्टर वाइज याद करें गणित के सूत्र, पूरे अंक पाने के लिए करें ये जरूरी काम
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X