फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JKBOSE Class 10 Exams 2024 Registration begins on 29 Nov at jkbose.nic.in

JKBOSE: कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कल से करें पंजीकरण, जानें 11वीं-12वीं के लिए कब शुरू होगी प्रक्रिया

Tue, 28 Nov 2023 11:57 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 28 Nov 2023 11:57 AM IST
सार

JKBOSE Class 10 Exams 2024: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन कल से कक्षा 10 की परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू करने वाला है। सभी संबंधित उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवदेन कर सकते हैं।

विज्ञापन
JKBOSE Class 10 Exams 2024 Registration begins on 29 Nov at jkbose.nic.in
JKBOSE

विस्तार

JKBOSE Class 10 Exams 2024: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) कल, 29 नवंबर से कक्षा 10 परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट - jkbose.nic.in के माध्यम से JKBOSE कक्षा 10 परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

गौरतलब है कि JKBOSE कक्षा 10 परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 13 दिसंबर है। वहीं, JKBOSE कक्षा 11, 12 के लिए पंजीकरण 2 दिसंबर, 2023 से शुरू होंगे।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "सभी हितधारकों की जानकारी के लिए यह अधिसूचित किया जाता है कि जो छात्र पात्र हैं और वर्तमान में जेकेबीओएसई से संबद्ध शैक्षणिक संस्थानों में कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं में हैं और वार्षिक (नियमित) परीक्षा 2024 में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं, अपने परीक्षा फॉर्म JKBOSE वेबसाइट jkbose.nic.in पर ऑनलाइन जमा करेंगे।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

कक्षा 10 में पांच अनिवार्य विषयों के साथ अभ्यर्थी 29 नवंबर से 13 दिसंबर तक पंजीकरण कर सकेंगे। आवेदन शुल्क 1,120 रुपये निर्धारित है। वहीं, 5+ अतिरिक्त/वैकल्पिक विषय वाले अभ्यर्थी 29 नवंबर से 13 दिसंबर तक पंजीकरण कर सकेंगे। आवेदन शुल्क 1,320 रुपये है। 

विज्ञापन

पंजीकरण कैसे करें

छात्र जेकेबीओएसई कक्षा 10 परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं -

  • आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, JKBOSE कक्षा 10 परीक्षा 2024 आवेदन पर क्लिक करें।
  • अपना व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed