फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JKBOSE 12th Results 2025: Jammu & Kashmir Board Class 12 Result Declared at jkbose.nic.in, Download here

JKBOSE 12th Results 2025: जम्मू कश्मीर बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित, जानें कैसे करें डाउनलोड; Direct लिंक यहां

Wed, 30 Apr 2025 03:06 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 30 Apr 2025 03:06 PM IST
सार

JKBOSE 12th Result 2025: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं कक्षा का परिणाम आज, 30 अप्रैल 2025 को घोषित कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
JKBOSE 12th Results 2025: Jammu & Kashmir Board Class 12 Result Declared at jkbose.nic.in, Download here
JKBOSE Board Result 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

JKBOSE Class 12 Result 2025: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (JKBOSE) ने आज 12वीं कक्षा का परिणाम 2025 घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने इस साल जम्मू और कश्मीर बोर्ड की 12वीं परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in  पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन


रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। सभी स्ट्रीम्स- साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के छात्रों के परिणाम एक साथ घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 74.8%

इस वर्ष कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 74.8% दर्ज किया गया है। बोर्ड के अनुसार, इस बार भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। JKBOSE के अनुसार, कुल पास प्रतिशत में लड़कों का पास प्रतिशत 71.95 जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 77.72% रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और भी पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर सुनवाई को दी मंजूरी; एक सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई


बोर्ड ने यह भी बताया कि परीक्षा के लिए कुल 1,03,308 छात्र पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 77,311 छात्र परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रहे। हालांकि, 970 छात्र परीक्षा में सफल नहीं हो सके।

परीक्षा की तिथियां

जम्मू और कश्मीर बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की गई थी। हार्ड जोन क्षेत्रों में यह परीक्षा 20 फरवरी से 20 मार्च 2025 तक चली, जबकि सॉफ्ट जोन क्षेत्रों में परीक्षाएं 15 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक संपन्न हुईं। सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे की एकल शिफ्ट में आयोजित की गई थीं।

JKBOSE 12th Result 2025: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले jkbose.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “JKBOSE Class 12 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • आप चाहें तो PDF डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed