फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JKBOSE 12th Board Exam 2021 Jammu and Kashmir Board of School Education will announce the 12th board dates soon, changes have been made in the rules

JKBOSE 12th Board Exam 2021: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन जल्द करेगा 12वीं बोर्ड की तारीखों का एलान, नियमों में किए गए हैं बदलाव

Tue, 19 Oct 2021 01:22 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 19 Oct 2021 01:22 PM IST
सार

JKBOSE 12th Board Exam 2021: इस साल कश्मीर डिवीजन के 83 हजार छात्रों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए पंजीयन कराया है। बोर्ड ने अब तक 10वीं की परीक्षाओं के लिए कोई भी फैसला नहीं किया है।

विज्ञापन
JKBOSE 12th Board Exam 2021 Jammu and Kashmir Board of School Education will announce the 12th board dates soon, changes have been made in the rules
JKBOSE 12th Board Exam 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबीओएसई) 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 8 नवंबर 2021 से शुरू होने की उम्मीद है। जेकेबीओएसई के ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रोफेसर एजाज हक ने बताया है कि 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए कंफर्म डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी। इस साल कश्मीर डिवीजन के 83 हजार छात्रों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए पंजीयन कराया है। उन्होने कहा कि बोर्ड ने अब तक 10वीं की परीक्षाओं के लिए कोई भी फैसला नहीं किया है। हालांकि यह परीक्षाएं नवंबर 2021 के तीसरे हफ्ते से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। जेकेबीओएसई के दसवीं परीक्षा में केवल 5 विषय हैं जिन्हें 12वीं की परीक्षाओं के दौरान खाली दिनों में पूरा किया जाएगा।  

विज्ञापन


जेकेबीओएसई कश्मीर डिवीजन के 12वीं बोर्ड की परीक्षा
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की परीक्षाओं को आयोजित करते समय कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइंस का पूरा ध्यान रखा जाएगा। परीक्षा हॉल में छात्रों के बीच सुरक्षित दूरी को बनाए रखने के लिए परीक्षा विभाग ने सेंटर्स की संख्या बढ़ा दी है। 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए घाटी में सरकारी और निजी संस्थानों ने मिलकर कुल 741 सेंटरों का निर्धारण किया है। कोरोना से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा हॉल में केवल 50 फीसदी सीटें ही भरी जाएंगी।
विज्ञापन


सिलेबस में की गई है कमी
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने इस साल 10वीं और 12वीं की 2021 सत्र की परीक्षा के सिलेबस में 30 फीसदी तक की कमी की है। यह कमी कोरोना महामारी के असर के कारण की गई है। यह सुविधा जम्मू और कश्मीर डिवीजन के साथ-साथ केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के लिए भी दी गई है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन का परीक्षा पैटर्न
छात्रों को परीक्षा के प्रश्नपत्र में केवल 70 फीसदी प्रश्न ही करने होंगे। बोर्ड अंकों का निर्धारन 70 फीसद को ही 100 फीसदी के हिसाब से मानकर करेगा। बोर्ड ने सभी छात्रों को सूचना दी है कि परीक्षा में आए प्रश्नों में से केवल 70 फीसदी ही अटेंप्ट करने होंगे। बोर्ड ने परीक्षा की समय-सीमा में भी परिवर्तन किए हैं। 3 घंटे की परीक्षा 2.30 घंटे, 2.30 घंटे की परीक्षा 2 घंटे और 2 घंटे की परीक्षा के लिए 1.40 घंटे की समय-सीमा निर्धारित किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed