फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JKBOSE 11th Exams form 18 Feb for Soft Zone, Date Sheet 2025 Out; Check here

JKBOSE 11th Date Sheet 2025: जेके बोर्ड कक्षा 11वीं की डेटशीट जारी; सॉफ्ट जोन में 18 फरवरी से होंगी परीक्षाएं

Mon, 30 Dec 2024 04:42 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 30 Dec 2024 04:42 PM IST
सार

JKBOSE 11th Exam Dates 2025: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने सॉफ्ट जोन के लिए कक्षा 10वीं की नियमित वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। सूबे में ये परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी।
 

विज्ञापन
JKBOSE 11th Exams form 18 Feb for Soft Zone, Date Sheet 2025 Out; Check here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

JKBOSE 11th Date Sheet 2025: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने जम्मू और कश्मीर डिवीजन के सॉफ्ट जोन के लिए कक्षा 10वीं की नियमित वार्षिक परीक्षाओं (भाग 1) की डेट शीट जारी कर दी है। जिन छात्रों ने आगामी परीक्षाओं के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in. पर जाकर पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।

विज्ञापन

JKBOSE 11th Exam Date 2025: 18 फरवरी से 18 मार्च तक होगा परीक्षा का आयोजन

कक्षा 11वीं के विज्ञान, कला, गृह विज्ञान और वाणिज्य संकायों की परीक्षा के लिए डेट शीट जारी कर दी गई है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 11वीं की परीक्षा सभी स्ट्रीम (गृह विज्ञान को छोड़कर) के लिए 18 फरवरी, 2025 को शुरू होगी और 18 मार्च, 2025 को समाप्त होगी। डेटशीट पर निम्नलिखित विवरण लिखे हुए हैं:
  • बोर्ड का नाम
  • सत्र का नाम
  • कक्षा
  • संकाय
  • विषय नाम
  • परीक्षा का दिन और तिथि
  • परीक्षा का समय
  • निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

JKBOSE 11th Date Sheet 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट

जिन छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे समय सारणी डाउनलोड करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in. पर जाएं।
  • पृष्ठ के नीचे तक स्क्रॉल करें।
  • उपलब्ध सॉफ्ट जोन लिंक के लिए JKBOSE 11वीं डेट शीट 2025 पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगा।
  • इसे देखें और डाउनलोड करें।
  • इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन

JKBOSE 10th 12th Date Sheet 2025: जेके बोस 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी

जम्मू और कश्मीर बोर्ड ने हाल ही में सूबे के सॉफ्ट जोन्स के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी किया था। कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट के अनुसार, परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

डेट शीट के अनुसार, 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से 19 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से 17 मार्च, 2025 तक होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed