JKBOSE 10th Revaluation Result 2023: जम्मू-कश्मीर बोर्ड 10वीं का पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
JKBOSE 10th Revaluation Result: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10 के नियमित छात्रों के लिए जेकेबीओएसई पुनर्मूल्यांकन परिणाम 2023 घोषित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JKBOSE 10th Revaluation Result Out: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10 के नियमित छात्रों के पुनर्मूल्यांकन का परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने जेकेबीओएसई 10वीं परिणाम 2023 के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर अपने पुनर्मूल्यांकन परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
कुल 1,677 उम्मीदवारों ने कक्षा 10 के परिणाम 2023 के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। कुल 1,356 उम्मीदवारों के परिणामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। परिणाम पीडीएफ में उम्मीदवार के रोल नंबर, नाम और परिणाम दर्ज है।
बता दें कि जो उम्मीदवार अपने 10वीं के परिणाम से संतुष्ट नहीं थे, उन्होंने निर्धारित शुल्क जमा करके पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। जेकेबीओएसई कक्षा 10वीं का परिणाम 2023 19 जून को घोषित किया गया था। बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए कुल 1,18,791 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,48,701 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।
JKBOSE Result ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर 10वीं कक्षा के पुनर्मूल्यांकन परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
-
अपना नाम खोजें और अपना परिणाम जांचें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।
इस साल, जम्मू-कश्मीर के 10वीं कक्षा के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.89% रहा। जहां 78.23% लड़कों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, वहीं लड़कियों ने 81.68% अंक हासिल किए।
कमेंट
कमेंट X