फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JIPMAT 2025 exam on April 26; registration begins, Exam on 26 April

JIPMAT Registration 2025: जिपमैट परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, इतना लगेगा आवेदन शुल्क; एग्जाम 26 अप्रैल को

Wed, 12 Feb 2025 10:59 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 12 Feb 2025 10:59 AM IST
सार

JIPMAT Registration 2025: एनटीए ने जिपमैटके लिए आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित है। संयुक्त एकीकृत कार्यक्रम प्रबंधन प्रवेश परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
JIPMAT 2025 exam on April 26; registration begins, Exam on 26 April
NTA - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

JIPMAT 2025 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त एकीकृत कार्यक्रम प्रबंधन प्रवेश परीक्षा (JIPMAT) के लिए आवेदन प्रारंभ कर दिए हैं। एनटीए के नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, exam.nta.ac.in/JIPMAT/ के माध्यम से कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च है। इसके अलावा, सुधार विंडो 13 से 15 मार्च को तक खुली रहेगी। 

विज्ञापन

इस दिन होगी परीक्षा

जिपमैट 2025 परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी जिसमें एमसीक्यू होंगे। परीक्षा की अवधि 150 मिनट है। परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन

उम्मीदवार ध्यान दें, आपको अपना आवेदन पत्र और शुल्क केवल ऑनलाइन ही जमा करना होगा। किसी अन्य प्रारूप में आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आवेदन पत्र पर दिया गया ईमेल पता और मोबाइल नंबर सही है क्योंकि परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी स्वीकार नहीं की जाएगी।

JIPMAT Registration 2024: आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईडब्ल्यूएस/ट्रांसजेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के लिए 2000 रुपये आवेदन शुल्क लागू है। भारत के बाहर के उम्मीदवारों के लिए 10,000 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 मार्च है।

JIPMAT Registration 2024: जिपमैट के लिए ऐसे करें आवेदन 

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/JIPMAT पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। अब आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें और लॉग इन करें। इसके बाद आवश्यक विवरण भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे दें और शुल्क का भुगतान करें। अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed