JIPMAT 2024 Exam: जिपमैट परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी, यहां से करें डाउनलोड, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड
JIPMAT City Slip Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JIPMAT City Slip Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) 2024 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिपमैट 2024 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jipmat.nta.ac.in. के माध्यम से शहर सूचना पर्ची की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को अपनी जिपमैट 2024 शहर सूचना पर्ची की जांच और डाउनलोड करने के लिए अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
एनटीए नोटिस ने स्पष्ट किया है, कि यह जिपमैट 2024 एडमिट कार्ड नहीं है। यह चयन के लिए अग्रिम सूचना है अभ्यर्थियों की सहायता के लिए उस शहर का विवरण जिसमें परीक्षा केंद्र स्थित होगा। जिपमैट 2024 एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।
इस दिन होगी परीक्षा
जिपमैट 2024 परीक्षा 6 जून, 2024 को निर्धारित है और कंप्यूटर आधारित परीक्षण मोड में दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। एनटीए दो अंतरराष्ट्रीय स्थानों सहित देशभर के लगभग 73 शहरों में विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करेगा।
परीक्षा शहर सूचना पत्र कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले उम्मीदवार जिपमैट 2024 की आधिकारिक वेबसाइट- jipmat.nta.ac.in. पर जाएं।
- अब होमपेज पर, "JIPMAT- 2024 सिटी अलॉटमेंट" लिंक ढूंढें और क्लिक करें।
- इसके बाद लॉग इन करने के लिए अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सफलतापूर्वक लॉग इन करने के बाद, जिपमैट 2024 शहर सूचना पर्ची आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अब परीक्षा शहर सूचना पत्र की जांच करें और डाउनलोड कर लें।
- आगे की आवश्यकता के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X