फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JIPMAT 2023 admission test registration Begins apply online at jipmat.nta.ac.in

JIPMAT 2023: जेआईपीएमएटी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Fri, 07 Apr 2023 01:23 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 07 Apr 2023 01:23 PM IST
सार

JIPMAT 2023: जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT 2023) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 06 अप्रैल से शुरू हो गई है।

विज्ञापन
JIPMAT 2023 admission test registration Begins apply online at jipmat.nta.ac.in
iim jipmat 2023

विस्तार

JIPMAT 2023 Registartion: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) 2023 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया छह अप्रैल 2023 से शुरू हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला परीक्षा में शामिल होने के नामांकन करना चाहते हैं, वे JIPMAT की आधिकारिक वेबसाइट jipmat.nta.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के तहत आईआईएम बोध गया और आईआईएम जम्मू के पांच वर्षीय बीबीए प्लस एमबीए इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में दाखिला दिया जाता है।

विज्ञापन




 

JIMAT 2023 प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो 30 अप्रैल तक खुली रहेगी। JIPMAT आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट - jipmat.nta.ac.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

JIPMAT 2023 का आयोजन इस वर्ष 28 मई, 2023 को आयोजित किया जाएगा। JIPMAT का आयोजन IIM बोधगया और IIM जम्मू में प्रबंधन में पांच वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम (IPM) में प्रवेश के लिए किया जाता है। इसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार जिपमैट 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन छात्रों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है, या नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) या किसी राज्य ओपन बोर्ड द्वारा आयोजित सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पास हैं, वे जिपमैट 2023 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे करें पंजीकरण

  • सबसे पहले ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पंजीकरण करें।

  • अब सिस्टम जनित एप्लिकेशन नंबर को नोट डाउन करें।

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को पूरा करें और सिस्टम जनरेटेड एप्लीकेशन नंबर को नोट कर लें।

  • अब हस्ताक्षर और पीडब्ल्यूडी प्रमाणपत्र सहित स्कैन की फोटो अपलोड करें। 

  • नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई के माध्यम से शुल्क का भुगतान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed