फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jharkhand TET 2024 application deadline deferred till August 26; apply link here

Jharkhand TET 2024: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, अब इस तारीख तक करें पंजीकरण

Thu, 22 Aug 2024 01:05 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 22 Aug 2024 01:05 PM IST
सार

Jharkhand TET 2024: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। योग्य उम्मीदवारों के पास आवेदन  करने का एक और मौका है, वे नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Jharkhand TET 2024 application deadline deferred till August 26; apply link here
Jharkhand TET 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

Jharkhand TET 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 अगस्त, 2024 तक के लिए स्थगित कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - jactetportal.com. पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


अधिसूचना में कहा गया है, "JHTET 2024 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 26-AUG-2024 23:59HRS तक बढ़ा दी गई है।"

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षण की नौकरी चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्राथमिक शिक्षकों को कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए पेपर I उत्तीर्ण करना होगा जबकि कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए पेपर II उत्तीर्ण करना आवश्यक है।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड
  • पेपर I के लिए न्यूनतम आयु आवश्यकता 18 वर्ष है जबकि पेपर II के लिए न्यूनतम आयु आवश्यकता 21 वर्ष है। दोनों पदों के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा की आवश्यकता नहीं है।
  • पेपर I के लिए  उम्मीदवारों को कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या प्राथमिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा या 4 वर्षीय स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • पेपर II के लिए अभ्यर्थियों को बी.एड डिग्री/प्राथमिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा या विज्ञान/कला में स्नातक की डिग्री और शिक्षा में स्नातक (एकीकृत) के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।

आवेदन शुल्क
  • यूआर/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को पेपर एक के लिए 1300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं पेपर एक और दो दोनों के लिए 1500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदावरों को पेपर एक के लिए 700 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं पेपर एक और दो दोनों के लिए 800 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • आदिम जनजाति के उम्मीदावरों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि पेपर एक और दो दोनों के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।  
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन  
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- www.jactetportal.com पर जाएं।
  • होमपेज पर 'न्यू रजिस्ट्रेशन' लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 1 पंजीकरण फॉर्म पूरा करें और आगे बढ़ें।
  • लॉग इन करके फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और अंत में सबमिट कर दें।
  • एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed