फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jharkhand school uniforms to get new colour of green bjp said it is political agenda

Uniform Controversy: झारखंड में हरे रंग की यूनिफॉर्म पहनेंगे स्कूली छात्र, भाजपा ने बताया राजनीतिक एजेंडा

Mon, 20 Jun 2022 06:54 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 20 Jun 2022 06:54 PM IST
सार

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से छात्रों की पोशाक के रंग में बदलाव की योजना को राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Jharkhand school uniforms to get new colour of green bjp said it is political agenda
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड में करीब 35,000 सरकारी स्कूलों के भवनों को हरे और सफेद रंग में बदलने के बाद अब यहां पढ़ाई करने वाले 42 लाख छात्रों की पोशाक के रंगों को भी बदलने की तैयारी की जा रही है। कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक छात्रों के मन को तरोताजा करने के लिए उन्हें नई रंग पोशाक मिलेगी। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जानकारी दी है कि मिडिल स्कूल से लेकर हायर सेकेंडरी स्तर तक के छात्रों के लिए यूनिफॉर्म का रंग हरा होगा, जबकि प्राइमरी स्कूलों के छात्र गहरे नीले और गुलाबी रंग की पोशाक पहनेंगे। वर्तमान में सभी स्तर के छात्रों के लिए स्कूल ड्रेस का रंग एक समान निचले हिस्से में मैरून और ऊपर में क्रीम सफेद है।
विज्ञापन

भाजपा ने बताया राजनीतिक एजेंडा
राज्य में विपक्षी दल भाजपा ने सरकार के इस कदम को राजनीतिक एजेंडा बताया है। पार्टी ने दावा किया है कि मिडिल और हाई स्कूल की पोशाक का रंग राज्य की सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के हरे और सफेद झंडे से प्रेरित हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि झामुमो की ओर से अब राजनीति को स्कूल स्तर पर ले जाया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने दी मंजूरी
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से छात्रों की पोशाक के रंग में बदलाव की योजना को राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने मंजूरी दे दी है। एक या दो दिनों में ही इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
 
विज्ञापन

इस रंग की होगी पोशाक
कक्षा 6 से 12 तक की नई यूनिफॉर्म का निचला हिस्सा गहरे हरे रंग का होगा, जबकि इसके ऊपरी हिस्से में हल्के हरे रंग का शेड होगा। लड़कियों का दुपट्टा भी गहरे हरे रंग का होगा। कक्षा 1 से 5 तक की पोशाक के निचले हिस्से का रंग गहरा नीला और ऊपर का हिस्सा गुलाबी होगा। प्राथमिक कक्षाओं के लिए टाई गहरे नीले रंग की होगी। नई यूनिफॉर्म को इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू किया जाएगा। 
 

उद्देश्य छात्रों के मन में एक नई भावना जगाना
शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रों की पोशाक का रंग बदलनेका उद्देश्य छात्रों के मन में एक नई भावना जगाना है। साल 2015-16 से उनकी वर्दी नहीं बदली गई है। मंत्री ने कहा कि मध्य और हाई स्कूल के छात्रों के लिए चुना गया रंग प्रकृति के बहुत करीब है और आंखों के लिए भी अच्छा है। हालांकि, भाजपा का कहना है कि हम सभी हरे रंग को पसंद करते हैं लेकिन सरकार प्रकृति के इस रंग के पीछे अपना राजनीतिक हित साध रही है। स्कूल के छात्रों को राजनीति से दूर रखना चाहिए। 

स्कूलों को रंगने का काम जारी
झारखंड में 35,000 से अधिक सरकारी स्कूलों को भी हरे और सफेद रंगों में रंगा जा रहा है। यह रंग भी झामुमो के पार्टी ध्वज से जुड़ा हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूल भवनों को रंगने का काम जारी है और इसे एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा। स्कूल भवनों की दीवारों को का रंग सफेद होगा और इसमें पट्टियां होंगी। इसके साथ ही भवनों की खिड़कियां और दरवाजे भी हरे रंग के होंगे।

नई कोरोना गाइडलाइन जारी 
वहीं, दूसरी ओर राज्य सरकार ने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी किए गए नोटिस में बंद जगह, कार्यस्थलों और सार्वजनिक परिवहन में फेस कवर/मास्क पहनना अनिवार्य किया गयै है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर थूकना भी प्रतिबंधित किया गया है।

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed