Jharkhand NEET PG Result: झारखंड नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड का रिजल्ट घोषित, इस तारीख तक ले लें दाखिला
Jharkhand NEET PG 2024: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने झारखंड नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे दौर के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित कर दिया है। आवेदक नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
विस्तार
Jharkhand NEET PG 2024: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने झारखंड नीट पीजी 2024 काउंसलिंग राउंड-2 के सीट आवंटन परिणाम की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट (jceceb.jharkhand.gov.in) के माध्यम से झारखंड नीट पीजी 2024 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
झारखंड नीट पीजी 2024 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
इस तिथि तक ले लें एडमिशन
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपना एडमिशन कन्फर्म करने के लिए आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
झारखंड नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों को कुल 152 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD), 80 मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) और 20 पीजी डिप्लोमा सीटें आवंटित की जाएंगी। झारखंड नीट पीजी काउंसलिंग 2024 चार राउंड में आयोजित की जाएगी राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग के दूसरे राउंड के पूरा होने के तुरंत बाद राउंड 3 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर, अधिसूचना टैब खोजें और उस पर क्लिक करें
- अब दिए गए झारखंड नीट पीजी काउंसलिंग 2024 सीट आवंटन परिणाम पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको चयनित उम्मीदवारों की सूची वाले एक नए पृष्ठ पर भेज दिया जाएगा।
- इसके बाद Ctrl + F दबाएं और अपना नाम खोजें।
- परिणाम पीडीएफ को डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X