फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEECUP Round 1 Counselling 2025 Registration start today at jeecup.admissions.nic.in; Fill your choices

JEECUP Counselling 2025: जीकप काउंसलिंग राउंड-1 के लिए आज से करें पंजीकरण, तीन जुलाई को आएगा सीट आवंटन परिणाम

Fri, 27 Jun 2025 09:19 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 27 Jun 2025 09:19 AM IST
सार

JEECUP Counselling 2025 Registration: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश आज से डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की शुरुआत करने जा रहा है। योग्य छात्र आज से अपनी पसंद के कॉलेज चुन सकेंगे।
 

विज्ञापन
JEECUP Round 1 Counselling 2025 Registration start today at jeecup.admissions.nic.in; Fill your choices
JEECUP 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

JEECUP Counselling 2025: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश आज, 27 जून से पॉलिटेक्निक डिप्लोमा में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने जेईईसीयूपी परीक्षा 2025 उत्तीर्ण की है, वे आज से आधिकारिक वेबसाइट यानी jeecup.admissions.nic.in पर काउंसलिंग के लिए खुद को पंजीकृत कर सकेंगे।

विज्ञापन

3 जुलाई से शुरू होगा सीट आवंटन

जीकप काउंसलिंग के राउंड 1 के लिए पंजीकरण करने के बाद उम्मीदवारों को 2 जुलाई 2025 तक चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को अपनी पसंद के घटते क्रम के आधार पर उन कॉलेजों का चयन करके लॉक करना होता है, जिसमें वह प्रवेश लेना चाहता है। इस राउंड के लिए सीट आवंटन 3 जुलाई 2025 से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज

जेईईसीयूपी काउंसलिंग के लिए, उम्मीदवारों को नीचे सूचीबद्ध दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • जीकप एडमिट कार्ड
  • जीकप रैंक कार्ड 2025
  • जीकप काउंसलिंग आवंटन पत्र
  • योग्यता परीक्षा की अंकतालिकाएं और प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • प्रवासन प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • दो तस्वीरें
  • अधिवास प्रमाणपत्र
  • उपर्युक्त दस्तावेजों की फोटोकॉपी के दो सेट
विज्ञापन

काउंसलिंग के बाद क्या होगा?

काउंसलिंग के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने के बाद, उम्मीदवारों को अपनी पसंद के आधार पर पाठ्यक्रमों और कॉलेजों की अपनी पसंद भरनी होगी। उम्मीदवारों की पसंद लॉक होने के बाद, परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारी उम्मीदवारों को उनकी पसंद और योग्यता के अनुसार सीटें आवंटित करेंगे। 7 राउंड होंगे जिसमें सीट आवंटन प्रकाशित किया जाएगा। 

सीट स्वीकृति शुल्क

काउंसलिंग के दौरान जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें 3000 रुपये का सीट स्वीकृति शुल्क देना होगा। अंत में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया अधिकारियों द्वारा ऑफलाइन संचालित की जाती है। उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए अपलोड किए गए दस्तावेजों की हार्ड कॉपी के साथ निर्दिष्ट संस्थानों में उपस्थित होता है। यदि कोई भी अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित संस्थान में रिपोर्ट करने में विफल रहता है, तो उसका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed